{"_id":"58973c794f1c1bc64fe8267c","slug":"rape-in-house-at-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में 26 साल की युवती से घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता सपरिवार मंगोलपुरी में रहती है। शनिवार रात वह घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। युवती ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी उसे धक्का देकर अंदर घुस गया।
विज्ञापन
उसने युवती को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके साथ रेप किया। जाते जाते आरोपी ने युवती को फिर से धमकाया। जब परिजन घर लौटे तब युवती ने सारा वाकिया बताया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।