{"_id":"5974a5084f1c1b253b8b459b","slug":"only-one-day-s-job-the-next-day-the-arms-snatched-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक दिन की नौकरी, अगले दिन हथियारों से छीन ली सांसें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर्फ एक दिन की नौकरी, अगले दिन हथियारों से छीन ली सांसें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गारमेंट व्यापारी के यहां नौकरी की शुरूआत करने वाले व्यक्ति की ड्यूटी के अगले दिन ही अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हत्या कर डाली। आज सुबह लहूलुहान लाश देखकर इलाके के व्यापारियों में सनसनी मच गई।
निर्मम हत्या की यह वारदात राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के प्रताप मार्केट में हुई। जहां एक गारमेंट व्यवसायी के यहां चौकीदार उमेश पांडे का शव मार्केट में लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और मुंह पर घातक हथियार से वारकर हत्या की गई।
श्रीगंगानगर पुलिस के मुताबिक वार्ड 3, पुरानी आबादी निवासी मृतक उमेश पांडे ने एक दिन पहले ही गारमेंट व्यापारी के यहां चौकीदार की नौकरी की थी। उसका बेटा भी इसी मार्केट में नौकरी करता है। कल देर रात को उमेश नौकरी कर रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने सरिया या अन्य धारदार हथियार से उमेश के सिर व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।

पुलिस जता रही है यह आशंका
हत्या
- फोटो : Demo pic
आज सुबह स्थानीय लोगों ने उमेश का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर के मुताबिक सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास और कोतवाल राहुल यादव मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का मानना है कि कुछ दिनों पहले प्रताप मार्केट में जगदीश हैंडलूम के ताले तोड़कर नकदी चुराई गई थी। इसके बाद वहां से एक चौकीदार को हटा दिया गया था। वह चौकीदार शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
ऐसे में पुलिस इस बिंदु को लेकर भी तफ्फीश कर रही है कि कहीं किसी चोर गिरोह या फिर हटाए गए चौकीदार ने तो आपसी रंजिश में हत्या नहीं कर दी।
ऐसे में पुलिस इस बिंदु को लेकर भी तफ्फीश कर रही है कि कहीं किसी चोर गिरोह या फिर हटाए गए चौकीदार ने तो आपसी रंजिश में हत्या नहीं कर दी।