{"_id":"5aeda8be4f1c1b61098b8054","slug":"man-stalks-woman-for-eight-years-hacks-her-tinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में 8 सालों से पीछा कर रहा था युवक, मिलते ही लड़की ने दर्ज कराई FIR ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में 8 सालों से पीछा कर रहा था युवक, मिलते ही लड़की ने दर्ज कराई FIR
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 05 May 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Rape, Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार अंधा होता है। यह बात सच साबित होती है। एक शख्स एकतरफा प्यार में इस कदर पागल था कि वह आठ साल तक एक लड़की के पीछे पड़ा रहा। इस शख्स ने ऑनलाइन ऐप टिंडर पर अपना खाता खोला। जिस पर उसने लड़की को पसंद किया। यही नहीं लड़की से मित्रता करने के लिए इस सख्स ने उसका अकाउंट ही हैक कर लिया। हैक कर उसने सभी अकाउंट स्वाइप कर दिए ताकी उससे कोई और दोस्ती की कोशिश न करे।
मामले का खुलासा तब हुआ जब 26 साल की लड़की ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान 25 वर्षीय अभिजीत मुखर्जी के रूप में हुई है। जो कि पेशे से आईटी प्रोफेशनल है। यह बहुराष्ट्रीय कंपनी की बीकेसी शाखा में काम करता है। आरोपी के खिलाफ महिला ने पिछले महीने शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने 1 मार्च को टिंडर पर अपना अकाउंट बनाया था। और कुछ घंटों के भीतर ही मुखर्जी ने उन्हें लाइक भेजा। जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद अभिजीत ने उसे हाजी अली दरगाह के पास मिलने के लिए कहा। लेकिन महिला उससे मिलना नहीं चाहती थी हालांकि वह उससे दोस्ती रखना चाहती थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन दोनों ने कुछ दिन बाद मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी काफी बातें शेयर कीं। यही नहीं युवक ने बताया कि वह काफी समय से महिला के टिंडर की रैकी कर रहा था। इस दौरान अभिजीत ने कहा कि वह दिसंबर 2017 से टिंडर की निगरानी कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने उसे हैक कर लिया और फ्लैश लिंक की मदद से अन्य पुरुषों से प्राप्त हर लाइक को स्वाइप कर रहे थे। ताकि महिला किसी अन्य पुरुष से दोस्ती न करे। लड़की यह सब बातें सुनकर हैरान रह गई क्योंकि बैंक अकाउंट से लेकर सभी निजी जानकारी लड़के को पता थीं।
इस मुलाकात के बाद महिला बुरी तरह से डर गई। हालांकि युवक ने महिला से कहा कि वह आठ साल से तुम्हारा पीछा कर रहा है क्योंकि वह उसे बेहद प्यार करता है। इसके बाद महिला अपने घर चली गई और टिंडर खाते को हटा दिया। इसके बाद महिला ने युवक से दूरी बना ली। साथ ही आगे मिलने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने कई सिम कार्डों का प्रयोग कर लड़की से बात करने की कोशिश की। साथ ही उसने महिला से कहा कि उसे बहुत प्यार करता है और उसे किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहता है।
महिला ने इन सब बातों से परेशान होकर अभिजीत के खिलाफ डीडी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 354, 354डी, 419, 506 और 66डी के तहत मामला दर्ज कर किया। पुलिस ने गुरुवार की रात अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया। जिसे 6 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।