फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband runs leaving wife alone

तीसरी पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पति फरार

Sat, 23 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
husband runs leaving wife alone
railway platform
एक राजमिस्त्री अपनी तीसरी पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने चौकी पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह प्रीत विहार कालोनी में किराये के मकान में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंची पत्नी ने पति पर पहले से दो शादियां होने के बावजूद झांसा देकर शादी करने का आरोप भी लगाया। महिला ने बताया कि उसका पति मूल रूप से बिलासपुर निवासी है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। आठ माह पूर्व उसके साथ पति ने उसे झांसे में लेकर विवाह रचा लिया। बाद में उसे पता चला कि उसका पति पहले भी दो विवाह करके उन्हें छोड़ चुका है। इस बात का पता लगने पर बीते दिनों वह पुष्टि के लिए पति के घर बिलासपुर गई थी। जहां परिजनों ने भी दो शादियों की पुष्टि की। महिला ने कहा कि इस बात को लेकर उसका पति से विवाद भी हुआ था। शुक्रवार सुबह उसका पति उसे किसी बहाने से रेलवे स्टेशन ले गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसके कमरे तक पहुंचाया और पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों के साथ आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed