फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Escape of ADO family

एडीओ के परिवार का पलायन

Tue, 25 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नांगलसोती में धमकी भरा पत्र भेजकर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने से डरे-सहमे एडीओ कृषि का परिवार नांगल से पलायन कर गया। धमकी के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



नजीबाबाद में तैनात सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विक्रम सिंह को एक अप्रैल को धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में 20 अप्रैल 2017 तक 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर एडीओ के दोनों पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने धमकी के संबंध में तहरीर नांगल पुलिस को सौंपी थी। सीओ रामानंद कुुशवाहा के निर्देश पर आईपीसी की धारा 386 के तहत अज्ञात में रिपोर्ट तो दर्ज की गई, मगर तीन सप्ताह बाद भी पुलिस पत्र भेजने वाले तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, एडीओ का परिवार दहशत में जी रहा था। रविवार को एडीओ का परिवार नांगल से अन्यत्र पलायन कर गया। एडीओ व उनके परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। एडीओ का परिवार बीते ढाई दशक से नांगलसोती के मोहल्ला टंकीवाला में कृषि विभाग के सरकारी आवास में रह रहा था।


इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि एडीओ के परिवार को सुरक्षा दी गई थी। इलाके में रात्रि गश्त भी बढ़ाई गई थी। पुलिस धमकी भरा पत्र भेजने वाले की तलाश में जुटी है।


एडीओ के परिजनों का नांगल से चले जाना उनका निजी फैसला है। उधर, बीडीओ एके उपाध्याय ने बताया कि एडीओ कृषि ने तहसील परिसर में क्वार्टर की मांग की थी। उनको धमकी भरा पत्र मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए क्वार्टर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed