फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleventh class girl raped by dental clinic peon

11वीं कक्षा की छात्रा से डेंटल क्लीनिक के चपरासी ने किया दुष्कर्म, फेसबुक पर मिले थे दोनों

Sat, 04 Nov 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
eleventh class girl raped by dental clinic peon
रेप - फोटो : SELF

मंडावली इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ डेंटल क्लीनिक में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। किशोरी घर के पास स्थित एक स्कूल में 11 वीं कक्षा की छात्रा है। मंडावली इलाके में स्थित एक डेंटल क्लीनिक में चंदन (19) चपरासी का काम करता है। चंदन पत्राचार से बी.कॉम की पढ़ार्ई कर रहा है। छात्रा की फेसबुक पर चंदन से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। बृहस्पतिवार को चंदन अपने क्लीनिक में अकेला था।
विज्ञापन


उसी दौरान उसने छात्रा को बहाने से क्लीनिक में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब छात्रा अपने घर पहुंची तो वह सहम हुई थी। इस बाबत उसके परिजनों उससे पूछताछ की तो छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed