फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Doubled wins, network in Delhi-Haryana

दबोचे गए इनामी, दिल्ली-हरियाणा में भी नेटवर्क

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Doubled wins, network in Delhi-Haryana
मुठभेड़ में घायल बदमाशों से जिला अस्पताल में पूछताछ करते एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह। - फोटो : amar ujala
महोला गांव के पास शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए औरैया, एरवाकटरा के गौरव यादव और हरियाणा निवासी अमन उर्फ राहुल शर्मा का नेटवर्क दूर दूर तक फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि स्थानों पर वह लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इटावा से कार चालक को गोली मारने के बाद तीनों बदमाशों ने चालक प्रदीप को गोली मार दी थी। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इटावा में वारदात को अंजाम देने के बाद वह हरियाणा भाग गए थे। इसके बाद इन बदमाशों ने गत 26 मार्च की रात को राजस्थान, हरियाणा बार्डर से कार को लूट लिया था। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड से भी एक कार को लूट था। बदमाशों ने कार चालक को रास्ते में फेंक दिया था। इटावा पुलिस हरियाणा में बदमाशों की तलाश में गई थी। सूचना के बाद हरियाणा पुलिस के साथ उसने इनके साथी मोनू यादव को गिरफ्तार किया था। गौरव व अमन वहां से भागने में सफल रहे थे। एसएसपी ने बताया कि सभी राज्यों से इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।  
विज्ञापन


पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ शनिवार की रात को तब हुई जब प्रभारी निरीक्षक वैदपुरा जितेंद्र कुमार शर्मा अपने हमराह फोर्स के साथ बरीपुरा चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी हवाई पट्टी की ओर से उन्हें एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवारों ने कार को इटावा की ओर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक वैदपुरा ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन लुटेरों ने महोला गांव की ओर कार मोड़ दी। रास्ते में बदमाशों की कार सड़क के किनारे पड़ी ईंटों से टकराकर रुक गई। कार से उतरकर दोनों बदमाश भागे और पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोलियां दागीं। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह व सीओ सैफई मस्सा सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम गौरव यादव पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी चिरैयापुर, थाना एरवाकटरा, जिला औरैया व अमन उर्फ राहुल शर्मा पुत्र गोकलेंद्र शर्मा निवासी नलापुर वार्ड संख्या पांच, थाना नारनौल सिटी महेंद्रगढ़, हरियाणा बताया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन खोखे, पांच जिंदा कारतूस, एक कार बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।   दोनों लुटेरे 28 फरवरी 2019 को चालक प्रदीप निवासी राजपूत कालोनी इटावा को गोली मारकर कार लूट के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने लूटी गई कार को रकसिया थाना सैफई के पास से बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के एक साथी मोनू यादव उर्फ कर्मवीर पुत्र जगदीश निवासी नीमराणा, अलवर, राजस्थान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपया का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed