फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car falls into the abyss , the young man killed , three injured

कार खाई में गिरी, युवक की मौत, तीन जख्मी

Sat, 09 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sat, 09 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Car falls into the abyss , the young man killed , three injured
accident - फोटो : graphic

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट से सेरी की ओर जा रही एक मारुति कार चालक से अनियंत्रित होकर करीब पचास फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारुति कार (जेके02डी-5318) में सवार होकर एक ही परिवार के मो. आदिल गनाई (18), वसीम वानी (22), राबिया बानो और गुलशन बानो चंद्रकोट से सेरी की तरफ आ रहे थे। जब कार करोल इलाके में पहुंची तो बेकाबू होकर 50 फुट गहरी खाई में जा लुढ़की।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पास ही स्थित सेना की आरओपी पोस्ट से जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। चारों को लहूलुहान हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर मो. आदिल गनाई को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी तीन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल वसीम वानी ने कहा कि वह चंद्रकोट में अपना मोबाइल फोन ठीक करने के लिए दिया था। उसे लेकर जब वह लौट रहे थे तो हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed