फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Assistant Professor of RU trep by acb in jaipur

RU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने ली रिश्वत, ACB को देख बाथरुम में 40 हजार रुपए फेंके    

Wed, 12 Apr 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 12 Apr 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of RU trep by acb in jaipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ने बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग के  असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


रिश्वत की यह रकम एक शोध छात्र से मांगी गई थी। जिससे परेशान छात्र ने एसीबी को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि आरोपी सहायक प्रोफेसर महिपाल यादव परिवादी छात्र के पीएचडी के गाइड हैं। परिवादी ने एसीबी से यह शिकायत दी थी कि सहायक प्रोफेसर द्वारा मेरी पीएचडी की फैलोशिप के बिल पास करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहे हैं। इनमें प्रोफेसर यादव ने 10 हजार रुपए पहले ही परिवादी छात्र से ले लिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को छात्र जब असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह यादव के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा। वहां रिश्वत की 40 हजार रुपए छात्र ने महिपाल सिंह को दी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम भी सरकारी क्वार्टर में घुस गई। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगते ही असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह ने रिश्वत की रकम को क्वार्टर में बने बाथरुम में फेंक दिया। लेकिन एसीबी ने महिपाल सिंह के हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाए तो उनके हाथ से गुलाबी रंग निकल गया। तब एसीबी ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।एसीबी के एडीशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि मामले में आरयू के संस्कृत विभाग का चौकीदार भी लिप्त है। जो कि शोध छात्रों से पैसा वसूल कर आगे तक पहुंचाता है। यह चौकीदार संविदा पर कार्यरत है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed