{"_id":"58c19af04f1c1b6133dc4d83","slug":"8-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाने के प्रयास मामले में आठ नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा जलाने के प्रयास मामले में आठ नामजद
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान कब्जा करने के विवाद में विशेषरगंज कस्बे की 16 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश मामले में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मकान में कब्जा करने गए मुख्य आरोपी काली प्रसाद सोनी समेत उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, लड़की की हालत तीसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है। एसपी का कहना है कि कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी जा रही थी।
विशेषर गंज में मकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीया पुष्पा पुत्री राम जियावन पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को जिला अस्पताल से रेफर होकर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुष्पा की मां कृष्णावती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पति ने कस्बे का मकान वहीं के काली प्रसाद सोनी को बैनामा किया था। लेकिन काली प्रसाद सोनी ने पूरी रकम नहीं दी। जिस वजह से उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे काली प्रसाद व उनके परिवार के लोग मकान में घुसकर सामान बाहर फेंकने लगे। सौ नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों का शांतिभंग में चलान कर दिया। उसी रात पुष्पा पर मिट्टी तेल छिडक कर आग लगा दी गई। पुष्पा के पिता राम जियावन यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दिया, जिसके आधार पर काली प्रसाद, विकास सोनी, नीरज सोनी, जितेन्द्र, लालमती समेत आठ के विरुद्घ घर में घुस कर मारपीट, जेवरात व नगद लूटने व लड़की को आग लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।