{"_id":"58ed14254f1c1b9f36cf6acd","slug":"60-thousand-out-of-the-farmer-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से निकल गए साठ हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से निकल गए साठ हजार
amarujala
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के बैंक खाते से एक ही दिन में चार बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाता धारक सोमवार को जब बैंक में पैसा निकालने गया तब उसको पता चला कि उसके खाते से बीते कुछ दिन पहले ही 60 हजार से अधिक पैसे निकाले जा चुके हैं।
इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र बैरीपुर गांव के रहने वाले किसान राम अभिलाख पुत्र सुखराम का बैंक आफ बड़ौदा शाखा गायत्री नगर मनकापुर बैंक में बचत खाता है जिसमे खेती किसानी करके वह लगभग 70 हजार रुपये जमा किया था। खाता धारक राम अभिलाख ने सोमवार को कुछ पैसा निकालने बैंक में आया था तब उसको पता चला की उसके खाते से तीन मार्च को ही चार बार में 60 हजार मुम्बई के किसी प्राइवेट फर्म द्वारा निकाले जा चुके हैं।
इसकी जानकारी मिलते ही किसान राम अभिलाख के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इस मामले की जानकारी उसने बैंक शाखा प्रबंधक को दी लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से न लेकर पीड़ित राम अभिलाख को कोतवाली में जाकर एफआईआर लिखवाने की बात कहकर इतश्री कर लिया। पीड़ित ने इस मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। बैंक शाखा प्रबंधक एसके मिश्रा ने बताया कि बैंक खाता धारक के पास एटीएम कार्ड भी उपलब्ध है जिसके पासवर्ड कोड नम्बर के डिस्क्लोज होने के कारण ही खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए गए हैं जिसकी जिम्मेदारी खुद खाता धारक की होती है न कि बैंक की। इस मामले की छानबीन केवल साइबर क्राइम ब्रांच ही कर सकता है।