फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   पांच दिन बाद भी नहीं सुलझी पूर्व सांसद के मौत की गूत्थी

पांच दिन बाद भी नहीं सुलझी पूर्व सांसद के मौत की गूत्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी नहीं खुला कमलेश वाल्मीकि की मौत का राज --हेडिंग
विज्ञापन

-मौत का कारण जानने को बेसब्र हैं पूर्व सांसद के परिजन
-परिजनों के गले नहीं उतर रही आत्महत्या करने की बात
-पूर्व सांसद के मौत के बाद से ही उनकी पत्नी हैं बेसुध
खुर्जा। घटना के पांच दिन बाद भी पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि के मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। परिजन तथा इसका कारण जानने के लिए बेसब्र हैं। परिजनों को किसी भी हाल में पूर्व सांसद द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात गले से नहीं उतर रही है। घटना के बाद से ही पूर्व सांसद की पत्नी बेसुध हैं।
27 मई की शाम को पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि का शव मोहल्ला बुर्ज उस्मान स्थित उनके घर के कमरे में पड़ा मिला था। तीन दिन तक घर से दिखाई न देने के कारण परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

बिसरा रिपोर्ट आने तक पुलिस भी कुछ भी बताने से बच रही है। वहीं पूर्व सांसद के भाई मुकेश बाल्मीकि और सुदेश बाल्मीकि का कहना है कि उन्होंने कभी भी कमलेश के चेहरे पर तनाव नहीं देखा। ऐसे में आत्महत्या करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है। हांलाकि अभी तक परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं सीओ राघवेन्द्र मिश्र का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूर्व सांसद के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed