फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   राजकीय सम्मान से पूर्व सांसद का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब-Cordination

राजकीय सम्मान से पूर्व सांसद का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सांसद का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


खुर्जा। पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से लेकर कई दलों के नेता अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। हालांकि कमलेश को आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाने वाले भाजपा और सपा के बडे़ नेता अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे। जिसके चलते परिवार के दिल में कुछ टीस रह गई।
बता दें कि बुलंदशहर लोकसभा सीट से सपा के पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि का शव बुर्ज उस्मान स्थित उनके आवास पर सोमवार शाम बंद कमरे में पड़ा मिला था। देर रात उनका शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचा। मंगलवार पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने एक-एक करके पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उसके बाद उनके शव को माता घाट स्थित शमशान घाट ले जाया गया। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम शिकारपुर पदम सिंह और कोतवाली पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ शमशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी। जिसके बाद बेटे वासू ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


मांग पर दिया गया राजकीय सम्मान
मृतक पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने को लेकर कोई कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। उनके बड़े भाई मुकेश ने डीएम से फोन पर वार्ता की और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराए जाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम शिकारपुर और कोतवाली पुलिस को निर्देश देते हुए पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सांसद को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव यात्रा में नजर नहीं आए आशीर्वाद देने वाले हाथ
खुर्जा। पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि की अंतिम यात्रा में भाजपा और सपा से उनको आशीर्वाद देने वाले बडे़ नेता उनकी शवयात्रा में नजर नहीं आए। बडे़ भाई मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि इस बात की परिवार को टीस रहेगी। कमलेश ने अपने मृदुल व्यवहार से लोगों को अपना कायल बना दिया था। अंतिम यात्रा में प्रभुदयाल पूर्व मंत्री सपा, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी अखिल, श्यौराज, जीवन वाल्मीकि, पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमंाशु मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed