{"_id":"593300294f1c1be72a8b45a3","slug":"14965146126-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगने पर ग्राम सचिव की हत्या मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट मांगने पर ग्राम सचिव की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
थप्पड़ से आग बबूला हुए हरिंद्र ने विजय के सिर पर घोंपा खंजर
लिफ्ट मांगने पर हुई बहस के बाद की ग्राम सचिव की हत्या, दो गिरफ्तार
वारदात के वक्त हरिंद्र और तीनों आरोपी के नशे में थे
तीसरा आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर/पंचकूला।
लिफ्ट मांगने को लेकर हुई कहासुनी में सीआरपीएफ गेट के पास ग्राम सचिव विजय कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीसरा आरोपी शमशेर अभी भी फरार है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे पिंजौर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास ग्राम सचिव विजय के सिर पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी।
डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि रोहतक के गांव सांघी निवासी विजय कुमार का तबादला डबवाली से पिंजौर हुआ था। बुधवार को पिंजौर स्थित बीडीपीओ ऑफिस में विजय ने ज्वाइन किया था। इसके बाद वह हिमशिखा कालोनी में ही अपने दोस्त के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात विजय ने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी और खाना खाने के लिए ढाबे पर गए। लेकिन वहां किसी व्यक्ति के साथ मामूली बहस होने के बाद विजय खाना खाए बगैर हिमशिखा कॉलोनी स्थित अपने कमरे के लिए अकेले पैदल निकल पड़ा। लेकिन उसके दोस्त ने कहा कि वह खाना खाकर ही आएगा।
ढाबे से सौ मीटर दूर हुई वारदात
ढाबे से निकलने के करीब 100 मीटर दूर विजय ने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगी। वह स्कूटी सवार एक बर्थडे पार्टी से उसी जगह पर अपने दो दोस्तों को छोड़ने आया था। उन तीनों ने भी शराब पी हुई थी। विजय के लिफ्ट मांगने पर स्कूटी सवार ने गुस्से में मना कर दिया। तीखी आवाज सुन विजय ने भी ऊंची आवाज में कुछ बात की। इस बहस के बाद तीनों आरोपियों हरिंद्र सिंह, सुमित और शमशेर सिंह ने विजय को जमकर पीटा। नशे में होने के कारण विजय ने भी इनमें से एक पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ से आग बबूला हुए हरिंद्र ने खंजरनुमा चाकू से विजय की गर्दन पर दो बार वार किए जो अधिक गहरे नहीं थे। लेकिन आखिर में कातिलाना वार करते हुए उसने कान के साथ गर्दन के पीछे खंजर घोंप दिया। डॉक्टरों के मुताबिक 90 फीसदी खंजर सिर में था। इसी कारण विजय की मौत हुई है।
विज्ञापन
विजय के सिर में ही फंसा रह गया खंजरनुमा चाकू
कान के पीछे चाकू घोंपने के बाद आसपास मौजूद लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। चाकू विजय के सिर में ही फंसा रह गया। इस वारदात से पहले एक सीसीटीवी फुटेज में विजय घर जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीआईए-वन और पिंजौर थाना पुलिस ने कालका एसीपी ओमप्रकाश के साथ मामले की जांच करते हुए एनएसी मनीमाजरा निवासी सुमित उर्फ गोलू पुत्र जयेंद्र और चंडीमंदिर कैंट निवासी हरिंद्र पुत्र अमरजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीसरा आरोपी शमशेर, जो पिंजौर टोल के पास रहने वाला बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। शमशेर के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, मारपीट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरिंद्र और सुमित उर्फ गोलू से पुलिस पूछताछ कर रही है। रिमांड के बाद पुलिस कुछ अन्य खुलासे कर सकती है।