14 लाख की लूट में खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-2 स्थित ओमैक्स कनॉट प्लेस के पास पेंट कारोबारी से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट की जांच करने के लिए डीआईजी लक्ष्मी सिंह पीड़ित से मिलीं। उन्होंने एसएसपी किरण एस के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस बैंक और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
डेरीन निवासी रजनीश से शुक्रवार को बाइक और कार सवार बदमाशों ने 14 लाख रुपये लूट लिए थे। 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नही लगा सकी। डीआईजी ने पीड़ित को कासना कोतवाली बुलाकर बातचीत की।
जिस स्थान पर व्यापारी को बदमाशों ने बंधक बनाया था और जहां पर कैश लूटकर फेंक कर फरार हुए थे वहां जाकर निरीक्षण किया। एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बारे में डीआईजी को अवगत कराया।
खंगाली जा रही है सीसीटीवी फुटेज
एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित से की गई पूछताछ के मुताबिक बैंकों और शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें व्यापारी पैसा ले जाते दिखाई दे रहा है। विडियो फुटेज में अभी तक कोई संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है। पुलिस टीम पूरे मामले को प्रत्येक बिंदुओं से जांच कर रही है।
दिनदहाड़े व्यापारी से लूट की घटना चिंताजनक है। पीड़ित से मुलाकात कर जानकारी ली है। पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए कहा गया है।- लक्ष्मी सिंह, डीआईजी-मेरठ रेंज