फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12th class student committed suicide after appear in hpbose exam

अंग्रेजी का पेपर देकर लौटी 12वीं की छात्रा ने दे दी जान, ये है वजह

Wed, 07 Mar 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नबाही/सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नबाही/सरकाघाट (मंडी) Updated Wed, 07 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
12th class student committed suicide after appear in hpbose exam

पेपर देकर लौटी 12वीं की छात्रा ने स्कूल की वर्दी के दुपट्टे से फंदा लगा लिया। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी का पेपर देकर लौटी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नबाही की छात्रा ने वर्दी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में पेपर ठीक न होना आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद से लड़की की मां बेसुध है। छात्रा होनहार थी और उसने दसवीं कक्षा में 80 फीसदी अंक हासिल किए थे। पुलिस के अनुसार छात्रा मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटी और अपनी मां के पास आकर बोली कि पेपर ठीक नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने दिया था ये दिलासा

12th class student committed suicide after appear in hpbose exam

मां ने उसे अगले पेपर की तैयारी करने का दिलासा देते कहा कि वह घर जाए और खाना खाकर अगले पेपर की तैयारी करे। छात्रा ने घर पहुंचकर स्कूल की वर्दी के दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई।

कुछ देर बाद उसकी मां घर पहुंची तो बेटी पंखे से झूल रही थी। उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को एकत्र किया। छात्रा को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नबाही स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रा का आत्महत्या का कदम बेहद ही दुखद है। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

 

मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। छात्रा की आंसर शीट को जांचा गया है। प्रारंभिक जांच में पेपर ठीक न होना ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed