फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli's team RCB will land in UAE wearing Blue Jersey to Support Corona Frontline Warriors

IPL 2021: विराट की टीम का कोरोना योद्धाओं को सलाम, समर्थन के लिए एक मैच में नीली जर्सी पहनकर उतरेगी आरसीबी

Tue, 14 Sep 2021 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 PM IST
सार

आरसीबी ने नीली जर्सी को लेकर एलान पहले चरण में ही कर दिया था। हालांकि, कोरोना की वजह से लीग निलंबित हो जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। टीम 3 मई को केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में ऐसा करने वाली थी।

विज्ञापन
Virat Kohli's team RCB will land in UAE wearing Blue Jersey to Support Corona Frontline Warriors
टीम 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ मैच में नीली जर्सी पहनेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बड़ा एलान किया है। टीम कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक मैच में लाल की जगह नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। आरसीबी दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच से करेगी। 
विज्ञापन


आरसीबी ने अपने ट्वीट में लिखा- 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ हमारी टीम नीली जर्सी पहनेगी। हम नीली जर्सी को बढ़ावा देना चाहते हैं। ये जर्सी पीपीई किट के रंग की है। हम कोरोना के समय युद्धस्तर पर काम करने वाले अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (फ्रंटलाइन वर्कर्स) का समर्थन करना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

फेज-1 में ही कर दिया था एलान

आरसीबी ने नीली जर्सी को लेकर एलान पहले चरण में ही कर दिया था। हालांकि, कोरोना की वजह से लीग निलंबित हो जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। टीम 3 मई को केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में ऐसा करने वाली थी।

आरसीबी ने उस वक्त कोरोना से निपटने के लिए बेंगलुरु और अन्य शहरों में 100 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का ऐलान भी किया था। नीली जर्सी का एलान करते हुए कप्तान विराट ने कहा- इस वक्त हमारे देश में कोरोना से पैदा हुई स्थिति बेहद चिंताजनक है। हमने पहले भी इस पर बात की थी और अब भी कह रहे हैं कि हम अब भी देश की मदद कर सकते हैं। 

विराट की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर

आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा। लीग की अंक तालिका में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर है। वहीं CSK दूसरे नंबर और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने सात मैचों में पांच में जीत दर्ज की है, जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed