{"_id":"6a99940a803f5e7dc20bec8c","slug":"too-many-matches-a-challenge-bcci-to-prioritise-rest-acclimatisation-and-practice-games-saikia-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की नई रणनीति!: खिलाड़ियों के व्यस्त शेड्यूल और चोटों से बोर्ड चिंतित; अगले FTP में किया जाएगा बदलाव?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
बीसीसीआई की नई रणनीति!: खिलाड़ियों के व्यस्त शेड्यूल और चोटों से बोर्ड चिंतित; अगले FTP में किया जाएगा बदलाव?
Thu, 03 Sep 2026 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:10 PM IST
सार
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने माना कि भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों का अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम है। बोर्ड अगले FTP में आराम, अभ्यास मैच और SENA देशों की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए ज्यादा समय देने की योजना बना रहा है। चोटों और हालिया खराब प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और लगातार बढ़ते मैचों के दबाव को लेकर बीसीसीआई ने अपनी रणनीति में बदलाव का संकेत दिया है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक साल में बहुत ज्यादा मैच खेलना है। इसे देखते हुए अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) में खिलाड़ियों के आराम, परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और अभ्यास मैचों के लिए पर्याप्त समय रखने की कोशिश की जाएगी।
‘सब एक पेज पर’, कम्युनिकेशन में कोई समस्या नहीं
बीसीसीआई मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद सैकिया ने साफ किया कि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस को लेकर किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल है। सैकिया ने कहा, 'हर कोई एक ही पेज पर है। बीसीसीआई एक अच्छी तरह से काम करने वाली मशीन की तरह काम कर रहा है। बोर्ड के सभी अंगों के बीच उचित समन्वय है। महिला टीम, तकनीकी स्टाफ, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ के बीच कोई दिक्कत नहीं है।' हालांकि उन्होंने माना कि खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या चिंता का विषय है।
अगले FTP में खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
सैकिया के मुताबिक भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई अब अगले FTP में कुछ अहम बदलाव करना चाहता है। खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे SENA देशों के दौरों से पहले खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का मौका देने पर जोर होगा। उन्होंने कहा, 'एक साल में बहुत ज्यादा मैच होना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए अगले FTP में हम कुछ कदम उठाएंगे। हमारा कार्यक्रम इस तरह तैयार किया जाएगा कि खिलाड़ियों को उचित आराम मिले और SENA देशों में किसी बड़ी सीरीज से पहले परिस्थितियों के अनुकूल ढलने तथा कुछ अभ्यास या मैत्री मैच खेलने का मौका भी मिले।'
विज्ञापन
आयरलैंड और इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन पर सोल सर्चिंग
समीक्षा बैठक में भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में भारत को 4-1 और वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। सैकिया ने माना कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसके कारणों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हां, हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आयरलैंड और इंग्लैंड में हम मैच हारे हैं। हम इसके कारण जानना चाहते थे। हमें इस बारे में कुछ आत्ममंथन करना होगा। भविष्य में SENA देशों में जाने से पहले क्या करना है, इसे लेकर हमने रणनीति तैयार कर ली है।'
RTP और खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी चर्चा
बैठक में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बैठक में शामिल नहीं हो सके। सैकिया ने कहा कि बैठक में रिटर्न टू प्ले (RTP) प्रक्रिया और खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को लेकर कप्तानों तथा मुख्य कोच से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य किसी एक खिलाड़ी पर चर्चा करना नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए ऐसी नीति बनाना है जिससे मैचों के दौरान चोट की समस्या कम हो।
स्पोर्ट्स साइंस प्रमुख का पद अभी भी खाली
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन प्रमुख का पद खाली होने पर भी सैकिया ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह पद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए बेहद योग्य व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 16 लोग खिलाड़ियों की फिटनेस और रिहैबिलिटेशन सुविधाओं को संभाल रहे हैं और उनके बिना भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का काम सही तरीके से चल रहा है।