{"_id":"6a9965181531aafd6c012a9b","slug":"bcci-breaks-silence-on-rohit-sharma-s-retirement-speculation-devajit-saikia-backs-star-batter-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिटमैन का भविष्य सुरक्षित?: रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर फिर आया BCCI का बयान; जानें क्या बोले सैकिया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हिटमैन का भविष्य सुरक्षित?: रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर फिर आया BCCI का बयान; जानें क्या बोले सैकिया
Thu, 03 Sep 2026 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:02 PM IST
सार
रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 2027 विश्व कप में उनकी उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि रोहित शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी जगह को लेकर तत्काल कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
रोहित और सैकिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन फिलहाल बीसीसीआई ने इन अटकलों पर विराम लगाने का संकेत दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर चर्चा तेज होने के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि रोहित शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके भविष्य को लेकर अटकलों को हवा देने की जरूरत नहीं है।
मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद सैकिया ने रोहित का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'आपने देखा होगा कि वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा शानदार खेल रहे हैं। अटकलों को हवा देने की कोई जरूरत नहीं है।' सैकिया का बयान ऐसे समय आया है जब रोहित के वनडे करियर को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
चयनकर्ताओं की तरफ से रोहित को लेकर क्या हुआ?
रोहित के भविष्य को लेकर यह चर्चा उस रिपोर्ट के बाद और तेज हुई, जिसमें दावा किया गया था कि चयन समिति के एक सदस्य ने पूर्व कप्तान को बताया था कि पैनल अब वनडे क्रिकेट में उनसे आगे बढ़ने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह सदस्य मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित से यह भी पूछा गया था कि क्या वह इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में खेले गए वनडे के बाद अपने करियर को विराम देने पर विचार करेंगे। हालांकि, इसके बाद रोहित ने संन्यास का कोई संकेत नहीं दिया और मैदान पर अपने बल्ले से जवाब दिया।

सैकिया और रोहित
- फोटो : ANI
लॉर्ड्स में किस तरह दिया था आलोचकों को जवाब?
इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें अपने चरम पर थीं। चर्चा थी कि लॉर्ड्स का वनडे भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है। लेकिन रोहित ने ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतक लगाकर एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मुकाबलों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि भारत वह मुकाबला हार गया था, लेकिन रोहित की पारी ने उनके भविष्य को लेकर चल रही बहस को जरूर नया मोड़ दे दिया। मैच के बाद रोहित ने भी लगातार चल रही चर्चाओं पर अपनी सोच साफ की थी। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम मैदान के बाहर। मैं इसे इसी तरह देखता हूं।'
उन्होंने आगे कहा था, 'जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से यह शोर मेरे आसपास रहा है। जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा रहेगा। इससे वास्तव में मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करना चाहता हूं। मेरा पूरा ध्यान बस इसी पर है।'

2027 विश्व कप में रोहित की उम्र भी बनेगी बड़ा सवाल?
रोहित की उम्र भी उनके भविष्य पर होने वाली चर्चा का अहम हिस्सा है। वह 2027 विश्व कप के दौरान 40 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन को एक तरफ अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन और दूसरी तरफ भविष्य के लिए टीम तैयार करने के बीच संतुलन बनाना होगा। फिलहाल सैकिया के बयान से संकेत मिलता है कि बीसीसीआई रोहित को उनके प्रदर्शन के आधार पर देख रहा है और तत्काल उन्हें टीम से बाहर करने की कोई योजना नहीं है।

गंभीर-अगरकर
- फोटो : PTI
अगरकर क्यों मीटिंग में नहीं रहे मौजूद?
बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े अधिकारी और कप्तान मौजूद रहे। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास, सचिव देवजीत सैकिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम के कप्तान शामिल हुए। हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर बैठक में मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह मुंबई से बाहर थे और ऐसी जगह पर थे जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अगरकर का कार्यकाल इसी साल अक्टूबर में समाप्त होने वाला है। उनकी गैरमौजूदगी ने भी चयन समिति और टीम के भविष्य को लेकर चर्चाओं को हवा दी है।

- फोटो : BCCI
रोहित के साथ-साथ नए विकल्पों पर भी BCCI की नजर?
बीसीसीआई का फिलहाल रोहित पर भरोसा नजर आ रहा है, लेकिन 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम को भविष्य के विकल्प भी तैयार करने होंगे। खासकर शीर्ष क्रम में बैकअप तैयार करना टीम प्रबंधन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। यशस्वी जायसवाल ऐसे खिलाड़ियों में हैं जिन पर चयनकर्ताओं की नजर रह सकती है। टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत कर चुके जायसवाल को वनडे में अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। ऐसे में आने वाले समय में उन्हें और दूसरे दावेदारों को आजमाकर टीम प्रबंधन भविष्य की तस्वीर तैयार कर सकता है।