फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter

हिटमैन का भविष्य सुरक्षित?: रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर फिर आया BCCI का बयान; जानें क्या बोले सैकिया

Thu, 03 Sep 2026 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 2027 विश्व कप में उनकी उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि रोहित शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी जगह को लेकर तत्काल कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
रोहित और सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पिछले कुछ समय से उठ रहे सवालों के बीच बीसीसीआई ने अपना रुख साफ कर दिया है। बोर्ड ने न सिर्फ अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन पर भरोसा जताया, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अगले एक साल की रणनीति भी तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वहीं, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की नियुक्ति और चयन समिति में बदलाव जैसी चर्चाओं को भी बीसीसीआई ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


रोहित के भविष्य पर सैकिया ने क्या कहा?
मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में गुरुवार को हुई हाई-लेवल प्रदर्शन समीक्षा बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। सैकिया ने कहा, 'वह सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उन्होंने 138-148 रन बनाए थे। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को इस तरह की चर्चाओं को बढ़ावा देने का मौका नहीं देना चाहता।'
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव का यह बयान ऐसे समय आया है जब रोहित के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बोर्ड के इस रुख से फिलहाल साफ संकेत मिलता है कि रोहित को वनडे योजनाओं से बाहर करने का कोई तत्काल फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
समीक्षा बैठक में 2027 विश्व कप पर क्या बात हुई?
बीसीसीआई की यह लंबे समय से लंबित प्रदर्शन समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इसमें टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया और अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हालिया विदेशी दौरों के प्रदर्शन की समीक्षा करना और 2027 वनडे विश्व कप तक की रणनीति तैयार करना था। सैकिया ने बताया कि टीम के लिए अगले एक साल का रोडमैप तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा, 'हमने चर्चा की और मुख्य रूप से यह देखा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में हमारी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही हमने यह भी विचार किया कि अगले एक साल में हमें क्या करना है। रोडमैप तैयार कर लिया गया है और हम कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे 2027 विश्व कप में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहे।'

इंग्लैंड-आयरलैंड में हार को लेकर फैसला लिया गया?
भारत के लिए हालिया इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे थे। टीम को इन दौरों पर टी20 और वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। सैकिया ने माना कि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इसके कारणों की समीक्षा जरूरी थी। उन्होंने कहा, 'हां, हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आप सभी जानते हैं कि आयरलैंड और इंग्लैंड में हमें टी20 और वनडे मैचों में हार मिली। हम यह जानना चाहते थे कि इसके पीछे कारण क्या रहे। हमें आत्ममंथन करना होगा और भविष्य में जब भी हम दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाएं, उससे पहले कुछ रणनीतियां तैयार करनी होंगी।'

BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
सैकिया और रोहित - फोटो : ANI
आने वाले समय में भारत का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है। टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच, वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज, एशियाई खेलों में टी20 अभियान, न्यूजीलैंड का बहु-प्रारूप दौरा, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इसके बाद 2027 वनडे विश्व कप सबसे बड़ा लक्ष्य होगा।

अजीत अगरकर बैठक में क्यों नहीं पहुंचे?
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा नहीं बन सके। सैकिया ने स्पष्ट किया कि बैठक बेहद कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और अगरकर मुंबई से बाहर थे। जहां वह मौजूद थे, वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी भी उपलब्ध नहीं थी। सैकिया ने कहा, 'आज कोई चयन बैठक नहीं थी। यह एक नियमित बैठक थी, जैसी हम दो-तीन महीने के अंतराल के बाद करते रहते हैं। आज हमने मुख्य कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख और दो कप्तानों, टी20 कप्तान श्रेयस और टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन के साथ बैठक की।'

उन्होंने आगे कहा, 'आज अगरकर शहर से बाहर थे, इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। यह बैठक बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर शहर में नहीं थे। वह ऐसी जगह पर थे जहां हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद ऑनलाइन भी बैठक से नहीं जुड़ सके।'

BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद की खबर भी खारिज
बीसीसीआई ने पुरुष टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने की चर्चाओं को भी खारिज कर दिया। साथ ही चयन समिति में बदलाव या अगरकर के कार्यकाल को लेकर चल रही अफवाहों पर भी सैकिया ने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आज की बैठक में इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। मैं नई अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करता। हमने ऐसी कोई चर्चा नहीं की और न ही ऐसा कोई इरादा था।' सैकिया ने कहा कि बैठक का पूरा फोकस टीम के प्रदर्शन और भविष्य की तैयारियों पर था।

BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
गंभीर-अगरकर - फोटो : PTI
टीम चयन पर फैसला चयनकर्ता ही करेंगे
बीसीसीआई सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में टीम चयन, खिलाड़ियों के संयोजन या किसी खिलाड़ी को किस प्रारूप में खिलाया जाएगा, जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'हमने चयन समिति के बारे में कोई चर्चा नहीं की। हमारा पूरा ध्यान इंग्लैंड और आयरलैंड में प्रदर्शन, हालिया श्रीलंका टेस्ट सीरीज और विश्व कप से पहले होने वाली आगामी सीरीज पर था। हमारा अंतिम लक्ष्य वनडे विश्व कप है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने टीम चयन, टीम संयोजन या कौन खिलाड़ी किस प्रारूप में खेलेगा, इन सभी चीजों पर चर्चा नहीं की है। इसका फैसला चयनकर्ता करेंगे। आज चयनकर्ता चर्चा का हिस्सा नहीं थे। जब चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम चुनने बैठेंगे, तब वे अपने हिसाब से सभी जरूरी मानकों पर विचार करेंगे।' इस तरह बीसीसीआई ने फिलहाल रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर उठ रहे सवालों को शांत करने की कोशिश की है। साथ ही बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 2027 विश्व कप की तैयारी उसकी प्राथमिकता है और टीम से जुड़े अहम फैसले आगे चयन समिति के स्तर पर लिए जाएंगे।

BCCI Breaks Silence on Rohit Sharma’s Retirement Speculation, Devajit Saikia Backs Star Batter
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
लॉर्ड्स में रोहित ने किस तरह दिया था आलोचकों को जवाब?
इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें अपने चरम पर थीं। चर्चा थी कि लॉर्ड्स का वनडे भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है। लेकिन रोहित ने ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतक लगाकर एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मुकाबलों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि भारत वह मुकाबला हार गया था, लेकिन रोहित की पारी ने उनके भविष्य को लेकर चल रही बहस को जरूर नया मोड़ दे दिया। मैच के बाद रोहित ने भी लगातार चल रही चर्चाओं पर अपनी सोच साफ की थी। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम मैदान के बाहर। मैं इसे इसी तरह देखता हूं।'

उन्होंने आगे कहा था, 'जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से यह शोर मेरे आसपास रहा है। जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा रहेगा। इससे वास्तव में मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करना चाहता हूं। मेरा पूरा ध्यान बस इसी पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed