{"_id":"69a15b1618b208b8de0d8107","slug":"tilak-varma-batting-order-shift-sparks-comeback-44-off-16-as-a-perfect-finisher-t20-world-cup-ind-vs-zim-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tilak Varma: बल्लेबाजी क्रम बदलने से कैसे लौटा तिलक का फॉर्म? बतौर फिनिशर खूब जंचे, 16 गेंद में बना डाले 44 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tilak Varma: बल्लेबाजी क्रम बदलने से कैसे लौटा तिलक का फॉर्म? बतौर फिनिशर खूब जंचे, 16 गेंद में बना डाले 44 रन
Fri, 27 Feb 2026 02:22 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:22 PM IST
सार
तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस बार फिनिशर की भूमिका में उतारा, जहां उन्होंने डेथ ओवर्स में आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। क्रम में इस बदलाव ने उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी। तिलक ने सही गेंदों का इंतजार किया, कमजोर गेंदबाजों को निशाना बनाया और तेजी से रन गति बढ़ाई।
विज्ञापन
तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
विस्तार
टी20 विश्वकप 2026 में आखिरकार भारतीय बल्लेबाज फॉर्म में लौटे आए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर भारत ने जिम्बाब्वे को 184 रन पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय बल्लेबाजी की खूब आलोचना हुई थी। फिर प्लेइंग-11 में बदलाव की बात भी हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था तिलक वर्मा को बाहर किया जाएगा, क्योंकि शुरुआती पांच पारियों में उनके कुल 107 रन थे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा बेहद दबाव में थे। बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और हर तरफ जमकर आलोचना हो रही थी। हालांकि, गुरुवार को चेपॉक स्टेडियम में टीम मैनेजमेंट ने तिलक के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और यह दांव एकदम सही बैठ गया। ऑर्डर में 'डिमोशन' तिलक के लिए परफॉर्मेंस में 'प्रमोशन' के रूप में आया।

तिलक ने 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली
तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 275 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए चीन चौके और चार छक्के लगाए। अब गौर करने वाली बात यह है कि टी20 विश्व कप में इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते आ रहे तिलक जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते हुए तिलक ने 25, 25, 25, 31 और एक रन बनाए थे। हालांकि, कप्तान और टीम मैनेजमेंट का यह प्रयोग तिलक के लिए वरदान साबित हुआ।

फिनिशर के रोल में खूब जंचे तिलक वर्मा
तिलक ने अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर महज 31 गेंदों में 84 रनों की शानदार साझेदारी भी की, जिसके दम पर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा और अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। तिलक के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 217 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

सैमसन ने अभिषेक के साथ दिलाई अच्छी शुरुआत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा पहली बार लय में नजर आए और उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया।