फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points

T20 World Cup: 'भारत में विश्व कप खेलो या अंक गंवाओ..', आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया अल्टीमेटम?

Wed, 07 Jan 2026 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Jan 2026 08:36 AM IST
सार

आईसीसी और बीसीबी के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर टकराव सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने भारत में खेलने पर जोर दिया, जबकि बीसीबी ने किसी अल्टीमेटम से इनकार किया। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला इस विवाद की बड़ी वजह माना जा रहा है। आधिकारिक बयान न आने से स्थिति और अस्पष्ट बनी हुई है।

विज्ञापन
T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
आईसीसी ने बीसीबी की मांग ठुकराई - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद गहरा गया है। ईएसपीएन-क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को साफ तौर पर कहा कि सुरक्षा कारणों के आधार पर बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज की जाती है। ईएसपीएन-क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को भारत आकर खेलना होगा, नहीं तो उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं। बांग्लादेश को लीग राउंड में भारत में चार मैच खेलने थे। 
विज्ञापन

T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बांग्लादेश की टीम - फोटो : ANI
बीसीबी का खंडन, अल्टीमेटम से इनकार
हालांकि, बीसीबी ने ऐसे किसी अल्टीमेटम से इनकार किया है। बोर्ड का कहना है कि आईसीसी की ओर से 'भारत में खेलो या अंक गंवाओ' जैसा कोई संदेश नहीं दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि बैठक के बाद न तो बीसीसीआई और न ही बीसीबी ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया, जिससे भ्रम और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: Harbhajan Singh: 'अजीत अगरकर को 10/10 मिलना चाहिए', भारत की टी20 विश्व कप टीम पर हरभजन सिंह ने क्यों कहा ऐसा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI
टूर्नामेंट शेड्यूल और बांग्लादेश के मैच
यह 20 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाना है। बांग्लादेश ग्रुप सी में है और उसके पहले तीन मुकाबले कोलकाता में तय हैं। सात फरवरी को वेस्टइंडीज, नौ फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाना है।
विज्ञापन

T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI
मुस्तफिजुर रहमान मामला बना ट्रिगर
बीसीबी के आईसीसी को पत्र लिखने की असली वजह आईपीएल से जुड़ा एक फैसला माना जा रहा है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करे, जिन्हें दिसंबर 2025 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दी, लेकिन इसके पीछे का ठोस कारण नहीं बताया। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए अत्याचारों के मद्देनजर टीम से बाहर किया गया। यह एक ऐसा घटनाक्रम रहा जिसने भारतीय बोर्ड को हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित किया।
 

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Video: फिर ठुकराया वड़ा पाव! रोहित शर्मा का फिटनेस फोकस हुआ वायरल, फैन को देख इस तरह किया इनकार

T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
बीसीसीआई सचिव सैकिया और मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI/PTI
बीसीबी ने की थी यह मांग
यह भी बताया गया कि इस मुद्दे पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई। ऐसे में फैसला किसने लिया, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस है। मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी। 

मुस्तफिजुर को नहीं मिलेगा मुआवजा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने में कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद किसी भी प्रकार का वित्तीय मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है। आईपीएल से जुड़े एक जानकार सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुस्तफिजुर का मामला बीमा के सामान्य नियमों के अंतर्गत नहीं आता है। उन्हें चोट या लीग में भाग लेने से जुड़े क्रिकेट संबंधी किसी कारण से टीम से नहीं निकाला गया, इसलिए केकेआर उन्हें किसी भी तरह की मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, सैंटनर कप्तान; RCB के इस गेंदबाज को पहली बार मौका

T20 World Cup Standoff: ICC Tells Bangladesh to Play in India or Risk Forfeiting Points
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI
आगे क्या?
टूर्नामेंट शुरू होने में करीब एक महीना बाकी है। अगर आईसीसी और बीसीबी के बीच जल्द स्पष्ट संवाद नहीं होता, तो यह विवाद विश्व कप की तैयारियों और क्रिकेट कूटनीति, दोनों पर असर डाल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed