IND Inning
169/4 (15 ov)
N. Tilak Varma 7(3)*
Shreyas Iyer 3 (3)
WI elected to bowl
{"_id":"60d9f9891358533c72755732","slug":"sri-lanka-indian-team-reached-colombo-under-the-leadership-of-dhawan-for-limited-overs-series-six-new-players-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम पहुंची कोलंबो, छह नए खिलाड़ी शामिल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
श्रीलंका: सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम पहुंची कोलंबो, छह नए खिलाड़ी शामिल
Mon, 28 Jun 2021 10:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,कोलंबो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:02 PM IST
सार
13 जुलाई से शुरू हो रही एक दिनी व टी-20 श्रृंखलाओं के लिए शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम सोमवार को कोलंबो पहुंच गई।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : social media
विस्तार
शिखर धवन की अगुवाई में भारत की क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के लिए सोमवार को मुंबई से कोलंबो पहुंची।चार सप्ताह के दौरे पर आई भारतीय टीम में छह नए खिलाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन
अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने एक 'इंस्टाग्राम स्टोरी' साझा की, जिसका शीर्षक था: 'कोलंबो, श्रीलंका में पहुंचे।' धवन की अगुवाई वाली टीम इस द्वीपीय देश में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। नियमित कप्तान विराट कोहली लाल गेंद (टेस्ट मैच) की टीम के साथ अभी इंग्लैंड का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में धवन की अगुवाई वाली टीम में भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान हैं जबकि राहुल द्रविड इस टीम के कोच हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था। इसमें ऑलराउंडर हार्दिक और स्पिनरों की अनुभवी जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी जगह दी गई है। टीम में देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी साव, नितीश राणा, रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। विकेट बल्लेबाज के लिए टीम के पास युवा ईशान किशन और संजू सैमसन का विकल्प है।
विज्ञापन
भारतीय टीम दौरे पर अभ्यास के लिए अपनी दो टीमें बनाकर आपस में अभ्यास मैच खेलेंगी।
टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।