फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   sachin saga cricket champions mobile game launches by sachin tendulkar in bengaluru

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का स्टेडियम में दिखेगा अलग अवतार

Sat, 09 Dec 2017 07:56 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
sachin saga cricket champions mobile game launches by sachin tendulkar in bengaluru
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricketCountry.com

क्रिकेट के मैदान में टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लोग दीवाने हैं। उन्होंने अपने बल्ले से तकरीबन 24 सालों तक दुनिया के हर गेंदबाजों की धुनाई की। मगर अब क्रिकेट फैंस को एक बार फिर स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का जलवा देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बार उनका अंदाज बिलकुल अलग होगा।

विज्ञापन


चौंक गए क्या? चौंकिएगा मत, सचिन टीम इंडिया के लिए दोबारा नहीं खेलने वाले हैं। दरअसल, मैदान में उनकी एंट्री वीडियो गेम्स की दुनिया में उनकी हुई है। वो एक मोबाइल गेम में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ेंः- कोहली ने ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई 'विराट' छलांग, टीम इंडिया टॉप पर कायम
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर का वीडियो गेम गुरुवार को बैंगलोर में लॉन्च हुआ, इस गेम का नाम 'सचिन सैगा क्रिकेट चैंपियंस' है।  गेम लॉन्च होने पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इस गेम का मकसद फैंस को करीब लाना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना है।

सचिन तेंदुलकर ने बयान दिया, 'सचिन सैगा का असल मकसद फैंस को करीब लाना है और इससे वो मेरी क्रिकेट यात्रा को और करीब से महसूस कर सकेंगे। मैं ये चाहता हूं कि हर कोई इस गेम को खेल सके चाहे उसके पास कोई भी फोन हो। इसके लिए हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमी मेरे गेम को डिजिटल गेम्स की दुनिया में चैंपियन बनाएंगे।'


बता दें कि सचिन का गेम बेहद ही आकर्षक भी है। इसका ट्रेलर पहले लॉन्च हुआ था, जिसमें सचिन पहले ड्रेसिंग रूम से निकलते दिखते हैं। इसके बाद ट्रेलर में 16 साल के सचिन को खेलते दिखाया जाता है। ट्रेलर में 16 साल के सचिन गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं। इसके बाद सचिन मास्टर-ब्लास्टर वाले रूप में नजर आते हैं और गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजते नजर आते हैं।'

देखें वीडियोः-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed