पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?
ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। SENA देशों में उनके शतकों की संख्या से लेकर बतौर विकेटकीपर टेस्ट में उनकी उपलब्धि तक, पंत ने दिग्गजों की सूची में अपनी जगह मजबूत की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास रिकॉर्ड में अब उनसे आगे सिर्फ दो दिग्गज हैं?
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का कीर्तिमान: विदेशी धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर; 150 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार क्या किया?
विस्तार
चिर-परिचित अंदाज में पूरा किया शतक
ऋषभ पंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले चौका लगाया और फिर अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। शतक पूरा करते ही पंत ने आंखें बंद कर कुछ पल के लिए ऊपर देखा, मानो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हों। ध्रुव जुरेल ने उनके पास आकर दो बार गले लगाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी और कोच भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। जश्न के दौरान पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी ओर फ्लाइंग किस भी किया।
यह भी पढ़ें: भारत ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: किस मामले में की पाकिस्तान की बराबरी? पंत ने मैकुलम को छक्के में पछाड़ा
अपने 53वें टेस्ट मैच और 91वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंत ने यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) में (अपनी 77वीं पारी के दौरान 118 रन) लगाया था। वेलिंगटन में शतक पूरा करने के साथ ही पंत के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में नौ शतक हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।
वेलिंगटन में शतक लगाते ही ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA), चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह चारों SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने वाले एशिया के महज नौवें और भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऐतिहासिक सूची में पंत से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम शामिल है। केएल राहुल ने भी इसी टेस्ट में शतक लगाकर इस लिस्ट में नाम दर्ज कराया था।
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में कुल सात शतक लगाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चार शतक इंग्लैंड में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक, दक्षिण अफ्रीका में एक और न्यूजीलैंड में एक शतक लगाया है।
ऋषभ पंत का देश के हिसाब से टेस्ट में प्रदर्शन
|
देश |
मैच |
पारी |
शतक |
अर्धशतक |
सर्वोच्च स्कोर |
रन |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
ऑस्ट्रेलिया |
12 |
21 |
1 |
3 |
159* |
879 |
|
बांग्लादेश |
2 |
3 |
0 |
1 |
93 |
148 |
|
इंग्लैंड |
13 |
24 |
4 |
5 |
146 |
1035 |
|
भारत |
16 |
26 |
2 |
10 |
109 |
1191 |
|
न्यूजीलैंड |
4 |
6 |
1 |
1 |
128 |
243 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
3 |
6 |
1 |
0 |
100* |
186 |
|
श्रीलंका |
2 |
3 |
0 |
2 |
66 |
168 |
|
वेस्टइंडीज |
2 |
3 |
0 |
0 |
27 |
58 |
घर से बाहर टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पंत सात शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 10 शतक लगाए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में बतौर नामित विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पंत नौ शतकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में गिलक्रिस्ट 17 और एंडी फ्लावर 12 शतकों के साथ उनसे आगे हैं।
घर से बाहर टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक
|
खिलाड़ी |
पारियां |
शतक |
|---|---|---|
|
एडम
|
62 |
10 |
|
ऋषभ
|
65 |
7 |
|
एंडी
|
51 |
6 |
|
लेस
|
39 |
5 |
|
मुशफिकुर
|
41 |
4 |
बतौर नामित विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
|
खिलाड़ी |
शतक |
|---|---|
|
एडम गिलक्रिस्ट |
17 |
|
एंडी फ्लावर |
12 |
|
ऋषभ पंत |
9 |
|
लेस एम्स |
8 |
वेलिंगटन में शतक जड़ने के साथ ही ऋषभ पंत चारों SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट शतक लगाने वाले विश्व क्रिकेट के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऐतिहासिक सूची में पंत से पहले केवल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ही यह कारनामा कर पाए हैं। अब इस खास क्लब में भारत की ओर से ऋषभ पंत का नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम अब 108 छक्के हो गए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैकुलम तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
|
खिलाड़ी |
छक्के |
|---|---|
|
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) |
138 |
|
ऋषभ पंत (भारत) |
108 |
|
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) |
107 |
|
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) |
100 |
|
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) |
98 |
|
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) |
98 |
