{"_id":"56e796db4f1c1b4f1c8b4569","slug":"pakistan-warm-up-with-win-over-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी ने किया 'निराश', पाक टीम को मिली जबर्दस्त जीत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
अफरीदी ने किया 'निराश', पाक टीम को मिली जबर्दस्त जीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में देर आने से पहला अभ्यास मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम ने जोरदार तैयारी की और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
कोलकाता में खेले गए अपने दूसरे अभ्यास मैच में पाक को जोरदार जीत मिली। मोहम्मद हफीज के नाबाद अर्द्धशतक और गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने ईडन गार्डंस में टी-20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में श्रीलंका को 15 रन से हरा दिया।
पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए। हफीज ने 49 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी जैसे ही मैदान बल्लेबाजी के लिए आए, दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया लेकिन पहले ही गेंद पर उन्हें निराशा हाथ लगी जब अफरीदी शून्य पर पवेलियन लौट गए। धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर अफरीदी का बल्ला इन दिनों नहीं चल रहा। एक बार वह फिर से खाता खोले बगैर आउट हो गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बांए हाथ के स्पिनर इमाद वासिम ने चार विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने दो विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से लाहिरु थिरिमाने ने 45 रन और दिनेश चांदीमल ने 30 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड टीम अभ्यास मैच में जीती
इंग्लैंड टीम
वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों 74 रन से शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 16 मार्च को क्वालीफायर्स बांग्लादेश के खिलाफ करेगा जबकि इसके अगले दिन श्रीलंका दूसरे क्वालीफायर अफगानिस्तान से भिड़ेगा।
मुंबई में इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के अभ्यास मैच में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की टीम को 14 रनों से पराजित कर दिया। इंग्लैंड ने जोए रूट (48) और एंड्रयू हेल्स (37) की मदद से 8 विकेट पर 177 रन बनाए। मुंबई की टीम छह विकेट पर 163 रन ही बना पाई। जय बिस्टा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।