फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Krishnamachari Srikkanth Slams Abhishek Sharma After IPL 2026 Eliminator Failure

IPL 2026: प्लेऑफ में हमेशा फेल क्यों हो जाते हैं अभिषेक शर्मा? भारत के पूर्व ओपनर ने उठाए सवाल; जानें क्या कहा

Fri, 29 May 2026 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 09:16 AM IST
सार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अभिषेक पर प्लेऑफ मुकाबलों में लगातार खराब प्रदर्शन करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआरएच की बल्लेबाजी रणनीति और टीम चयन पर भी सवाल उठाए। राजस्थान ने यह मुकाबला 47 रन से जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई।

विज्ञापन
Krishnamachari Srikkanth Slams Abhishek Sharma After IPL 2026 Eliminator Failure
श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा को लताड़ लगाई - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खास तौर पर युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

प्लेऑफ में फिर फेल हुए अभिषेक
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इस प्रदर्शन के बाद श्रीकांत ने अभिषेक की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा हमेशा प्लेऑफ में फेल रहे हैं। प्लेऑफ मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। 2024 से यही एसआरएच की सबसे बड़ी समस्या रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Krishnamachari Srikkanth Slams Abhishek Sharma After IPL 2026 Eliminator Failure
श्रीकांत - फोटो : ANI
आर्चर ने पावरप्ले में तोड़ी एसआरएच की कमर
जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए एसआरएच के शीर्ष क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड और ईशान किशन को भी पवेलियन भेजा। ईशान किशन ने शुरुआत में कुछ आक्रामक शॉट जरूर लगाए, लेकिन आर्चर ने 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार वाली गेंद पर उन्हें भी आउट कर दिया। इसके बाद एसआरएच की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और 196 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम पर भी उठे सवाल
पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर टीम ने स्मरण रविचंद्रन को हेनरिक क्लासेन से पहले बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा। श्रीकांत ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आया कि क्लासेन से पहले स्मरण को क्यों भेजा गया। क्या क्लासेन आर्चर का सामना नहीं करना चाहते थे, या टीम उनकी एंट्री आर्चर के शुरुआती स्पेल के बाद कराना चाहती थी?' उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने तीसरे ओवर तक 50 रन बना लिए थे, लेकिन ईशान किशन के आउट होते ही पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 47 रन से जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली, जहां उसका सामना गुजरात से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed