फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jasprit Bumrah is like Jeff Thomson says Brett Lee

इस भारतीय गेंदबाज में ब्रेट ली को दिखाई देती है जैफ थॉमसन झलक

Mon, 05 Sep 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah is like Jeff Thomson says Brett Lee
ब्रेट ली - फोटो : getty
अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली को एक भारतीय तेज गेंदबाज में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जैफ थॉमसन की झलक नज़र आती है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कांची वॉरियर्स टीम के मैंटोर की भूमिका निभा रहे ली से जब यह पूछा गया कि वर्तमान में उन्हें कौन सा भारतीय गेंदबाज पसंद है तो जवाब में उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। 
विज्ञापन


ली ने कहा कि उनका बॉलिंग एक्शन सबसे अलग है यदि वह अपने अगले हाथ को फिक्स कर लेंगे तो और भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी अपनी अलग तकनीक है और उनके लिए यह सफल
विज्ञापन

साबित हो रही है। कोई उनकी नकल नहीं कर सकता। उनके एक्शन में मुझे जैफ थॉमसन की झलक दिखाई देती है। 

गौरतलब है कि थॉमसन विश्व के पहले ऐसे गेंदबाज थे जो 100मील की रफ्तार से गेंद फेंकने में सफल हुए थे। इसके बाद इस आंकड़े को शोएब अख्तर और ब्रेट ली ही पार सर सके थे। विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम दर्ज है, इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर का स्थान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed