{"_id":"69ec6d526db5dec9a107e509","slug":"ipl-slapgate-row-rekindled-sreesanth-cuts-ties-with-harbhajan-singh-makes-serious-allegations-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'स्लैपगेट' विवाद फिर गरमाया: IPL के बीच श्रीसंत ने हरभजन से क्यों तोड़े रिश्ते? इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक किया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'स्लैपगेट' विवाद फिर गरमाया: IPL के बीच श्रीसंत ने हरभजन से क्यों तोड़े रिश्ते? इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक किया
Sat, 25 Apr 2026 12:59 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:59 PM IST
सार
श्रीसंत ने हरभजन पर 'स्लैपगेट' विज्ञापन से कमाई का आरोप लगाते हुए रिश्ते खत्म कर दिए। उन्होंने कहा कि वह माफ कर सकते हैं, लेकिन भूल नहीं सकते और अब उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
स्लैपगेट विवाद फिर चर्चा में
- फोटो : Twitter
विस्तार
आईपीएल इतिहास का चर्चित 'स्लैपगेट' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्तों में अब कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। दोनों खिलाड़ी, जो कभी इस विवाद के बाद आगे बढ़ चुके थे, अब एक बार फिर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन को लेकर लगाया बड़ा आरोप
श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 'स्लैपगेट' विवाद पर आधारित एक विज्ञापन से मोटी कमाई की। उन्होंने मलयालम न्यूज आउटलेट मातृभूमि से कहा, 'मैंने कभी भी भज्जी के बारे में किसी इंटरव्यू में बात नहीं की, लेकिन अब पहली बार बोल रहा हूं।' श्रीसंत ने दावा किया, 'उन्होंने इस पर एक विज्ञापन बनाया और करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये कमाए। फिर उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि मैं इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करूं, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया।'

'माफ कर सकता हूं, लेकिन भूल नहीं सकता'
श्रीसंत ने यह भी साफ किया कि उन्होंने 2008 में हुई घटना को माफ जरूर किया है, लेकिन उसे भुलाया नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन कभी भूल नहीं सकता। अगर आप भूल जाएंगे तो सामने वाला वही गलती दोबारा करेगा।'

रिश्ते पूरी तरह खत्म
पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी खुलासा किया कि अब उनके और हरभजन सिंह के बीच कोई संबंध नहीं बचा है। उन्होंने कहा, 'अब मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें पहले भाई कहता था, लेकिन पिछले एक-दो महीनों में जो हुआ, उसके बाद मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।'

पहले क्या हुआ था?
2008 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। यह घटना आईपीएल के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गई थी और हरभजन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। इस नए विवाद ने साफ कर दिया है कि पुराने जख्म अभी पूरी तरह भरे नहीं हैं। भले ही दोनों खिलाड़ियों ने समय के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन हालिया घटनाओं ने रिश्तों में फिर दरार पैदा कर दी है।