{"_id":"69ec634ffe87685f5b0f5dd8","slug":"ipl-2026-mitchell-starc-joins-delhi-capitals-camp-after-injury-layoff-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2026: चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल स्टार्क, टीम को मिली बड़ी राहत; कब मैदान पर उतरेंगे?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल 2026: चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल स्टार्क, टीम को मिली बड़ी राहत; कब मैदान पर उतरेंगे?
Sat, 25 Apr 2026 12:16 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स कैंप से जुड़ गए हैं। वह पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वापसी संभव है। उनकी मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी।
विज्ञापन
केएल राहुल-मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम कैंप से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की, जिससे टीम और फैंस दोनों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
चोट के कारण थे लंबे समय से बाहर
स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के चलते काफी समय से क्रिकेट से दूर थे। दरअसल, एशेज सीरीज में भारी वर्कलोड के बाद उन्हें यह समस्या हुई। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 150 से ज्यादा ओवर फेंके और 31 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी बने। इसके बाद बिग बैश लीग में खेलते हुए उन्हें चोट और गंभीर हो गई, जब कैच पकड़ने के दौरान वे गिर पड़े।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे
हालांकि मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहता है।

इस मैच में हो सकती है वापसी
उम्मीद जताई जा रही है कि स्टार्क एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा प्लस साबित होगा, क्योंकि उनकी गेंदबाजी अब तक उतनी प्रभावी नहीं रही है।

टीम के लिए क्यों अहम है वापसी
इस समय दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर है और टीम को लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। उनकी गति और स्विंग विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उनकी वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अगर वह जल्द फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को नई ताकत मिल सकती है।