फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: 'love to see him play for India across three formats',which player was Ashwin talking about?

IPL 2026: 'उसे भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा', अश्विन ने किस खिलाड़ी के बारे में कहा ऐसा

Sun, 10 May 2026 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 May 2026 02:13 PM IST
सार

वैभव ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29 पारियों और 514 गेंदों में हासिल की।

विज्ञापन
IPL 2026: 'love to see him play for India across three formats',which player was Ashwin talking about?
अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का आगाज करते हुए सूर्यवंशी ने एक निडर खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह मौजूदा आईपीएल सत्र में बेहतरीन गेंदबाजों का भी बड़ी आसानी से सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने कहा, 'वह हर गेंदबाज की धुनाई कर रहा है। मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी और मुझे उसे खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हुए देखने में भी कोई समस्या नहीं होगी। उसे क्रिकेट के मैदान पर उतारो, लोगों को मैच देखने के लिए बुलाओ क्योंकि वह आपका भरपूर मनोरंजन करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वह क्रिकेट की गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। जिस तरह से वह अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में खेला था उसे देखकर लगता है कि वह एक बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी है। आपके क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब आप अपने क्रिकेट का पूरी तरह से आनंद ले पाते हैं और वह अभी सिर्फ 15 साल का है। मुझे लगता है कि हमें उसे बस अपने मन की करने देना चाहिए।'
विज्ञापन

अश्विन ने 15 साल के इस खिलाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स को उसे अपनी मर्जी से उसी तरह खेलने देना चाहिए जैसा वह अब तक खेलता आया है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और में मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सहज होकर खेला। वैभव इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.55 रहा है। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed