फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   india vs afghanistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates

एशिया कप 2018: जीत न हार, भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच हुआ टाई

Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
india vs afghanistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
ind vs afg

भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेला गया सुपर-4 का आखिरी मुकाबला टाई हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


अफगानिस्तान द्वारा मिले 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अंबाती रायुडू और केएल राहुल की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मगर 18वें ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। मोहम्मद नबी ने सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडू को नजीबुल्लाह जादरान के हाथों उन्हें कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 49 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 43 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने केएल राहुल के साथ 110 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


इसके बाद टीम इंडिया को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। खान ने 21वें ओवर तीसरी गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लगातार दो विकेट गिर जाने के बाद इस मैच के कप्तान एमएस धोनी ने कार्तिक के साथ पारी को संभालने की कोशिश की ही थी कि 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर जावेद अहमादी ने धोनी (8) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31वें ओवर की तीसरी गेंद पर आफताब आलम ने टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। आलम ने मनीष पांडे (8) को विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के हाथों कैच आउट कराया। 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को पांचवा झटका लगा। केदार जाधव 19 रन बनाकर आउट हो घए। पांचवें विकेट के लिए कार्तिक और जाधव के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। केदार जाधव के आउट होने के बाद मोहम्म्द नबी ने 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 66 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

इसके बाद 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को सातवां झटका लगा। आफताब आलम ने दीपक चाहर (12) को आउट किया। इसके अलावा कुलदीप यादव (9) और सिद्धार्त कौल (0) रन आउट हो गए। टीम इंडिया का आखिरी विकेट रविंद्र जडेजा 25 के रूप में गिरा। अफगानिस्तान की तरफ से आफताब, नबी और राशिद खान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि जावेद अङमादी को 1 विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
 

india vs afghanistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
ind vs afg

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहले झटका ओपनर बल्लेबाज जावेद अहमदी (5) के रूप में लगा। अहमदी को रविंद्र जडेजा ने विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह (3) भी जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान की टीम को तीसरा विकेट हाश्मतुल्लाह शाहिदी के रूप में गिरा। शाहिदी को कुलदीप यादव ने बिना खाता खोले क्रीज से चलता किया। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान (0) भी अगली ही गेंद पर कुलदीप का शिकार हो गए।

एक तरफ से छोर संभाल रहे मोहम्मद शहजाद का शतक पूरा होते ही उनके साथ क्रीज पर मौजूद गुलबदीन नईब (15) दीपक चहर की गेंद पर केदार जाधव को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद क्रीज पर शहजाद का साथ देने उतरे मोहम्मद नबी ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर शहजाद केदार जाधव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच दिनेश कार्तिक को दे बैठे।

शहजाद ने 116 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन की धमाकेदार पारी खेली और मैच में अफगानिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान ने क्रीज पर मोहम्मद नबी का खूब साथ दिया। जादरान (20) को रविंद्र जडेजा ने एलबीडबल्यू आउट किया।

इसके बाद अफगानिस्तान के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने वाले मोहम्मद नबी भी खलील अहमद की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच दे बैठे। नबी ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में दो विकेट आए।

india vs afghanistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
ind vs afg

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। सबसे खास बात यह है कि इस मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी संभाल रहे हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में खेला जा रहा यह 200वां वन-डे मैच है।

गौरतलब है कि पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया अपना फाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पिछला मुकाबला गंवाने वाली अफगानिस्तान की चुनौती समाप्त हो चुकी है।

एशिया कप में भारत का विजयी अभियान अब तक बरकरार है। हांगकांग, बांग्लादेश और दो बार पाकिस्तान को हराने के बाद आज टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है।

भारत: केएल राहुल, अंबाति रायुडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, खलील अहमद

अफगानिस्तान: असगर अफगान, मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जमात, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हाश्मतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलबदीन नाइब, मुजीब उर रहमान, आफताब आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed