IND vs SL: टेस्ट में मानव सुथार की सफलता का राज क्या? श्रीलंका के खिलाफ घातक गेंदबाजी के बाद खुद किया खुलासा
गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत की 165 रन की जीत के हीरो बने मानव सुथार ने अपनी सफलता का राज खोला है। युवा बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि कूकाबुरा गेंद से लगातार अभ्यास, श्रीलंका जल्दी पहुंचकर परिस्थितियों से तालमेल और जडेजा-कुलदीप की सलाह ने उनकी घातक गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में सुथार ने कहा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बाद कूकाबुरा गेंद के साथ तालमेल बिठाने पर ध्यान दिया था। घर और नेट्स दोनों पर इसी गेंद के साथ अभ्यास में काफी समय बिताया था। इसका फायदा पहले टेस्ट में हुआ। हम दस दिन पहले श्रीलंका आए थे। इससे माहौल के साथ तालमेल बिठाने और कूकाबुरा गेंद से खेलने में बहुत मदद मिली। मुझे तालमेल बिठाने का समय मिला।'
Making it a habit of picking six-wicket hauls in Test cricket 😎
— BCCI (@BCCI) August 20, 2026
Hear from Manav Suthar on his match-winning six-wicket haul in Galle 🏟️ - By @mihirlee_58
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/0m24TxLUzp
सुथार ने कहा, 'मैं क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेता हूं। जब मैं अभ्यास करने जाता हूं तो मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर होता है। मैं जितना हो सके उतना अभ्यास करता हूं। अफगानिस्तान मैच के बाद मेरा ध्यान जल्द से जल्द तालमेल बिठाने पर था। मैंने कूकाबुरा गेंद के साथ बहुत अभ्यास किया। यह बहुत जरूरी था।'
From Galle 2017 to Galle 2026 🏟️
— BCCI (@BCCI) August 20, 2026
Two memorable Test wins in Galle, nine years apart ⏲️
Ravindra Jadeja relives a special memory 😃
WATCH 🎥🔽 - By @mihirlee_58 #TeamIndia | #SLvIND | @imjadeja pic.twitter.com/VkIlc9i4Dw
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से हुई बातचीत पर सुथार ने कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम कितने सब्र से खेल सकते हैं। हम जानते थे कि नए बल्लेबाज के लिए इस विकेट पर खेलना मुश्किल होगा।' अपने प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर सुथार ने कहा, 'सबसे जरूरी बात यह है कि हमने मैच जीता। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं कि टीम की जीत में अच्छा प्रदर्शन कर पाया। जीतना सबसे अच्छी बात है।' सुथार ने कहा, 'जीत के साथ सीरीज शुरू करना एक टीम के तौर पर हमारे लिए सकारात्मक है। इससे बहुत मदद मिलती है। जीतना सबको अच्छा लगता है।'