फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC T20 ranking: Smriti Mandhana, Deepti Sharma attain career-best ranking

ICC T20 Ranking: स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की, टॉप पर पहुंचने के करीब

Tue, 18 Oct 2022 05:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

महिला एशिया कप में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच चुकी हैं। आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर दोनों खिलाड़ी टॉप पर पहुंच सकती हैं। 
 

विज्ञापन
ICC T20 ranking: Smriti Mandhana, Deepti Sharma attain career-best ranking
स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने टी20 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि स्मृति मंधाना बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में महिला एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों को इसी का फायदा मिला है। 
विज्ञापन


भारत ने इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और रिकॉर्ड सातवीं बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के बाद स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है। वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना टी20 में भी दूसरे स्थान पर आ गई हैं। इससे पहले भी वह टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। उन्होंने फाइनल मैच में 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए और अपनी टीम को श्रीलंका पर आठ विकेट से जीत दिलाई। मंधाना के पास 730 रेटिंग अंक हैं, वह ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से 13 अंक पीछे हैं।
विज्ञापन


SL vs UAE T20: पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका की दमदार वापसी, दूसरे मैच में यूएई को 79 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति भी दूसरे स्थान पर पहुंचीं
टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ सात रन देकर तीन विकेट लेने वाली दीप्ति ने फाइनल में भी चार ओवर में केवल सात रन दिए और गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। महिला एशिया कप में उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। वह इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन से 14 अंक पीछे हैं। उनके पास 742 रेटिंग प्वाइंट हैं। 

रेणुका को पांच स्थान का फायदा
भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने फाइनल में पांच रन देकर तीन विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। रेणुका को पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि स्नेह राणा भी करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 10वें स्थान पर हैं। उन्हें भी पांच पायदान का फायदा हुआ है। 

T20 WC 2022: श्रीलंका और यूएई के मैच में भारतीय गेंदबाज ने ली हैट्रिक, जानें कैसे हुआ यह कारनामा    

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक पायदान के फायदे के साथ सातवें और कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर हैं। बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ 15 पायदान के फायदे के साथ गेंदबाजों की सूची में 17वें स्थान पर हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 42 रन बनाने वाली पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मरूफ तीन पायदान के फायदे के साथ 29वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ऑलराउंडर निदा डार बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर 38वें और आलराउंडरों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

श्रीलंका के पूर्व कप्तान इनोका रणवीरा और भारत की स्नेह राणा संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान की स्पिनर नाशरा संधू 15 स्थान की बढ़त के साथ 29वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed