{"_id":"57e38f9c4f1c1b2856a83cbe","slug":"green-park-vijay-and-pujara-put-his-500-th-test-fifty","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क में ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का आगाज","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
राष्ट्रगान के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क में ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का आगाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम में बल्लेबाजी करते विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह नौ बजे राष्ट्रगान के साथ ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का आगाज हुआ। राज्यपाल राम नाईक ने मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के इस पहले मैच में टीम इंडिया ने 445.4 ओवर में एक विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं. मुरली विजय (52) और चेतेश्वर पुजारा (59) नाबाद हैं. विजय ने 119 गेंदों में टेस्ट करियर का 13वां पचासा बनाया है ये भारत के 500वें मैच की पहली फिफ्टी रही है. इसके कुछ ही देर बाद पुजारा ने भी फिफ्टी रन बना लिए। लंच से पहले टीम इंडिया का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। राहुल ने 39 गेंदों में 32 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल के बीच 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी रही।
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्घिमान साहा (विकेट कीपर), मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा व अमित मिश्रा। मुख्य कोच अनिल कुंबले, ट्रेनर बसु शंकर, बैटिंग कोच संजय बांगर, फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी होंगे।
न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, जेम्स निशाम, हेनरी निकोलस, ल्यूक रॉंची, मिचेल स्टेनर, एम सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नेल वेग्नर, बीजे वेटलिंग।