फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former captains before game to honor his 500 th Test

सचिन और गांगुली के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा ग्रीनपार्क स्टेडियम

Thu, 22 Sep 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
Former captains before game to honor his 500 th Test
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली को सम्मानित करते राज्यपाल
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 500वें टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने सभी पूर्व कप्तानों को मंच पर बुलाकर शॉल भेंट किए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जैसे ही मंच पर बुलाया तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक सचिन-सचिन का नाम लेकर उनके सम्मान  में तालियां बजा रहे थे। इसके बाद सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर समेत अन्य खिलाड़ियों का शानदार स्वागत के साथ सम्मान किया गया। सचिव राजीव शुक्ला के साथ मंच पर अनुराग ठाकुर समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आसमान में गुब्बारे उड़ाकर और दर्शकों में मिठाईयां बाटकर भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed