{"_id":"b7ea130d904490086642216c75e0a430","slug":"zimbabwe-takes-leads-32-run-to-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की फजीहत करने में जुटा जिम्बाब्वे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान की फजीहत करने में जुटा जिम्बाब्वे
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को बैकफुट पर धकेल कर एक बार फिर अपना दमखम दिखाया है।
विज्ञापन
हरारे में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान जिम्बाब्वे ने पाक टीम की अनुभवी और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए बढ़त बना ली है।
दूसरे दिन स्टंप तक जिम्बाब्वे ने सात विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। इस तरह से मेजबान टीम ने पाक पर 32 रनों की बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके पास अभी तीन विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
एल्टन चिगुंबुरा 40 रनों पर खेल रहे हैं। इससे पहले मैल्कम वॉलर (70) और पाक मूल के बल्लेबाज सिकंदर रजा (60) ने अर्द्धशतकीय पारी खेलकर विपक्षी टीम को खूब परेशान किया।
विज्ञापन
पाक की ओर से सईद अजमल ने चार और जुनैद खान ने दो विकेट झटके हैं।
इससे पहले पाक पहले दिन की अपनी पारी में एक भी रन नहीं जोड़ सका। नाबाद बल्लेबाज सईद अजमल (49) ने दिन की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इससे वह अपने पहले टेस्ट अर्द्धशतक से एक रन से चूक गए।