{"_id":"5d4d99158ebc3e6d0c33b79e","slug":"zimbabwe-cricket-board-reinstated-team-still-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहाल पर टीम अब भी निलंबित ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहाल पर टीम अब भी निलंबित
Fri, 09 Aug 2019 09:32 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकारी संस्था द्वारा फिर से बहाल कर दिया है, लेकिन बाहरी हस्तक्षेप के कारण देश पर आईसीसी की ओ से लगाया गया निलंबन जारी रहेगा।
विज्ञापन
सरकार द्वारा नियुक्त खेल और मनोरंजन आयोग के साथ अदालती निपटारे के बाद चेयरमैन तावेंग्वा मुकुहलानी के नेतृत्व में जिंबाब्वे क्रिकेट को काम करने की अनुमति मिल गई। खेल और मनोरंजन आयोग ने जून में भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूरे बोर्ड को भंग कर दिया था।
विज्ञापन
इससे आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के बाद जिंबाब्वे को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से प्रतिबंधित कर दिया था। आईसीसी ने कहा कि वह जिंबाब्वे के निलंबन को हटाने पर विचार अक्तूबर में होने वाली बैठक में करेगा। जिंबाब्वे के कई क्रिकेटरों ने बोर्ड को निलंबित करने पर ऐतराज जताया था।
विज्ञापन