{"_id":"a0463bc8-4a87-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"zaheer-khan-to-play-for-mumbai-against-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में मुंबई की तरफ से खेलेंगे जहीर खान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में मुंबई की तरफ से खेलेंगे जहीर खान
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 20 Dec 2012 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान रणजी ट्राफी ग्रुप ए लीग मैच में मुंबई की तरफ से खेलेंगे। जहीर इंदौर में 22 से 25 दिसंबर तक खेले जाने वाले रणजी मुकाबले में मुंबई की तरफ से मध्यप्रदेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
जहीर खान इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले नागपुर में खेले गए सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत को यह सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी। जहीर मुंबई की टीम में गेंदबाजी क्रम में सबसे ऊपर रखे गए हैं। मुंबई फिलहाल 14 अंकों के साथ टेबल में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
अजित आगरकर की कप्तानी वाली मुंबई के लिए नाकआउट राउंड में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है। 39 बार की चैंपियन मुंबई में फिलहाल उसके बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे नहीं हैं। रहाणे को इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी 20 सीरीज के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
मुंबई की टीम इस प्रकार है
अजीत आगरकर (कप्तान) वसीम जाफर, जहीर खान, निखिल पाटिल, धवल कुलकर्णी, कौस्तुभ पवार, अभिषेक नायर, सूर्यकुमार यादव, हिकेन शाह, आदित्य तारे, इकबाल अब्दुल्ला, जावेद खान, सूफ्यिन शेख, अंकित चव्हाण और विशाल दबहोलकर।