{"_id":"6374f745d2944e030b715351","slug":"yuzvendra-chahal-and-kuldeep-yadav-will-be-seen-playing-together-in-india-vs-new-zealand-t20-series-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: तीन साल बाद फिर साथ आए 'कुलचा', चहल ने शेयर किया फोटो, कुलदीप से पूछा- क्या हाल है?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: तीन साल बाद फिर साथ आए 'कुलचा', चहल ने शेयर किया फोटो, कुलदीप से पूछा- क्या हाल है?
Wed, 16 Nov 2022 08:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:14 PM IST
सार
कुलदीप और चहल पिछली बार एकसाथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2019 वनडे वर्ल्ड कप में दिखे थे। 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कुलदीप ने अपने स्पेल ने 72 रन खर्च किए थे। वहीं, चहल ने 10 ओवर में 88 रन लुटाए थे। इसके बाद दोनों कभी भी कोई अंतरराष्ट्रीय मैच साथ नहीं खेले।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, भारतीय युवा खिलाड़ी केन विलियम्सन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेंगे। इस सीरीज के लिए कुलदीप यादव की भी टीम इंडिया में वापसी हो रही है। वह युजवेंद्र चहल के साथ टी20 में भारतीय स्पिन की कमान संभालेंगे। टी20 सीरीज में एकबार फिर फैन्स को 'कुलचा' की जोड़ी साथ दिखेगी।
विज्ञापन
कुलदीप और चहल पिछली बार एकसाथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2019 वनडे वर्ल्ड कप में दिखे थे। 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कुलदीप ने अपने स्पेल ने 72 रन खर्च किए थे। वहीं, चहल ने 10 ओवर में 88 रन लुटाए थे। इसके बाद दोनों कभी भी कोई अंतरराष्ट्रीय मैच साथ नहीं खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को आउट ऑफ फॉर्म होने की वजह से टीम से बाहर किया गया था। हालांकि, अब दोनों ने वापसी की है। कुलदीप और चहल दोनों को पिछले साल टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद आईपीएल 2022 में चहल ने 17 मैचों में 27 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं, कुलदीप ने 14 मैचों में 21 विकेट लिए और पांचवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
Kya haal hai 😂 @imkuldeep18 ❤️ pic.twitter.com/3Qf2cCosnK
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 16, 2022
चहल के इस प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में वापसी कराई और इस टी20 विश्व कप का हिस्सा बने। हालांकि, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फैन्स इन दोनों के साथ खेलने और विपक्षी टीम का धराशाई करने की उम्मीद कर रहे हैं। 18 नवंबर को होने वेलिंग्टन में टी20 मैच से पहले चहल ने कुलदीप के साथ एक फोटो शेयर किया है।
इस तस्वीर में दोनों भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं और खुश दिख रहे हैं। चहल ने फोटो के कैप्शन में लिखा- क्या हाल है कुलदीप? चहल पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के लीड स्पिनर रहे हैं और काफी विकेट झटके हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टीम से बाहर रखने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है। भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि चहल को नहीं खिलाना टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती रही।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
- न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकर।
- भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।