VIDEO: नॉटआउट होने के बावजूद पवेलियन लौट गए युवराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहला मैच खेल रहे युवराज सिंह का ग्लोबल टी-20 टूर्नामेंट में पदार्पण अजीबो-गरीब अंदाज में हुआ। 27 गेंदों में 14 रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज विकेटकीपर की अपील के बाद ही पवेलियन लौट गए जबकि वह नॉटआउट थे।
युवराज सिंह टोरंटो कैपिटल्स के कप्तान हैं। उनका मुकाबला क्रिस गेल की कप्तानी वाली वैनकूवर नाइट्स के साथ था। रिजवान चीमा की गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर तोबियास केपास चली गई विकेटकीपर से गेंद छूटी और सीधे विकेट पर जाकर लगी।
टीवी रिप्ले में दिखा जब गेंद विकेट पर लगी उस वक्त युवराज सिंह का पैर क्रीज के अंदर था। विकेटकीपर के अपील करने के बाद युवराज सिंह चल दिए और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। टोरंटो कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए जिसे वैनकूवर ने 2.4 ओवर शेष रहते दो विकेट पर हासिल करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की।
Playing for Toronto Nationals in opening match of Global T20 Canada #YuvrajSingh walked off despite being not out.The 37-year-old was stumped in Vancouver Knights' bowler Rizwan Cheema's over after wicketkeeper dropped catch on stumps.Yuvraj was still in crease as per the replays pic.twitter.com/fcKXzGwWNL
— ebianfeatures (@ebianfeatures) July 26, 2019