फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh express his deep friendship with Dhoni on the field

VIDEO: मैदान पर जब दर्द से तड़प रहे थे माही, बेस्ट फ्रेंड ने आकर इस तरह बढ़ाया हौसला

Mon, 16 Apr 2018 08:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh express his deep friendship with Dhoni on the field
ms dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी युवराज सिंह की जबर्दस्त बॉन्डिंग जग जाहिर है। टीम इंडिया के लिए दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए कई बड़ रिकॉर्ड कायम किए हैं। 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का विश्व कप, दोनों ही मेगा टूर्नामेंट में इनकी भूमिका बेहद अहम रही है।

विज्ञापन


कई साल बाद मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी भाईचारा देखने को मिला। यह वाकय उस वक्त कैमरे में कैद हो गया जब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे और अचानक उनकी कमर में दर्द हो गया। इसके बाद धोनी ने अपने फीजियो को इशारा कर मैदान पर बुलाया।

विज्ञापन

yuvraj singh express his deep friendship with Dhoni on the field
एमएस धोनी

फीजियो धोनी को ट्रीटमेंट दे ही रहे थे कि तभी युवराज ने आकर बड़े स्नेह से उनके सिर पर दोनों हाथ रखे और अपनी गहरी दोस्ती को सबके सामने बयां किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार वीडियो को आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया।

बता दें कि इस मैच में धोनी ने 44 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली। आईपीएल में यह धोनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच फिनिश करने वाली सीएसके की हार को जीत में तब्दील नहीं कर पाए।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed