{"_id":"5fd44a5d8ebc3e3bb42428c5","slug":"yuvraj-singh-dedicates-his-birthday-to-farmers-also-upset-with-remark-of-father-on-hindus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर युवराज का किसानों को समर्थन, पिता के हिंदुओं पर विवादित बयान से किया किनारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जन्मदिन पर युवराज का किसानों को समर्थन, पिता के हिंदुओं पर विवादित बयान से किया किनारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
युवराज और पिता योगराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। चंडीगढ़ में जन्में इस क्रिकेटर ने भारत को 2007 टी-20 और 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। मस्तमौला जिंदगी जीने के लिए पहचाने जाने वाले युवी इस बार कोई जश्न नहीं मनाएंगे। रात 12 बजते ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी और खुद को पिता से अलग भी बता दिया।
2 of 4
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए युवराज ने किसान आंदोलन का समर्थन किया तो अपने पिता के बयान को दुखद बताया। हिंदी-अंग्रेजी-पंजाबी में शेयर किए गए इन तीन पोस्टर्स में लिखा हुआ है, 'इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने की बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।
3 of 4
योगराज सिंह
- फोटो : ट्विटर
साथ ही युवराज अपने पिता के बयान से आहत नजर आए। 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवी ने लिखा, 'मैं इस महान देश का बेटा हूं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है।
किसानों को संबोधित करते योगराज सिंह
- फोटो : फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि करीब हफ्ते भर पहले किसान आंदोलन में पहुंचे युवी के पिता योगराज सिंह ने कथित तौर पर हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूरे देश में जमकर बवाल हुआ था। पंजाबी में भाषण के दौरान उन्होंने कहा था, 'ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की'। उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।