फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj should be in team

'युवराज को आखिरी चांस तो मिलना ही चाहिए'

Tue, 20 Oct 2015 12:00 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
yuvraj should be in team

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो वनडे और शुरुआती दो टेस्ट मैचों में काफी अटकलों के बावजूद युवराज सिंह शामिल नहीं किए गए। हालांकि वर्ल्ड कप 2015 के बाद टीम से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है।

विज्ञापन


जडेजा को रणजी में शानदार प्रदर्शन पर मौका मिला है। भारतीय चयनकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलु पिचों में जडेजा अपना जलवा बिखेर सकते हैं। लेकिन बात युवी तक आई ही नहीं। युवी ने भी रणजी में शानदार शतक ठोका और 187 रनों की मजबूत पारी खेली थी।
विज्ञापन


युवी की अनदेखी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को चौंका रही है। गावस्कर ने कहा कि युवी को कम से कम लास्ट चांस तो मिलना ही चाहिए। आगे जानिए, उन्होंने युवी के बारे में और क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर 5 पर युवी हैं एक्सपर्ट

yuvraj should be in team

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर चयनकर्ताओं के ऑलराउंडर युवराज सिंह की उपेक्षा से नाखुश हैं हालांकि उनका कहना है कि वह चयनकर्ताओं के इस फैसले से हैरान नहीं हैं क्योंकि उन्होंने तो इस साल हुए विश्व कप के दौरान युवराज को न चुनकर संकेत पहले ही दे दिया था।

भारतीय टीम को फिलहाल एक ऐसे बल्लेबाज की कमी खल रही है जो नंबर पांच, छह या सात पर दबाव के बीच बेहतर फिनिश करने की क्षमता रखता हो। रणजी ट्रॉफी में हाल में 187 रनों की पारी खेलने वाले युवराज का विकल्प चयनकर्ताओं के पास था लेकिन चयन समिति ने उन्हें फिर नजरंदाज किया।

उन्होंने कहा कि मेरा निजी तौर पर मानना है कि श्रेष्ठ कंबीनेशन वही है जिसमें युवा और अनुभव शामिल हो। हमारे पास नंबर पांच क्रम पर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की कमी है और युवराज के पास खासा अनुभव है। आप रैना को कम अनुभवी नहीं कह सकते जो पिछले दस साल से टीम में हैं लेकिन युवराज के होने से अंतर पैदा होता है। मुझे युवराज के लिए खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed