फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Who Has Scored the Most Runs and Taken the Most Wickets in Men’s and Women’s International Cricket?

महिला-पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम?: चार श्रेणियों में से 3 में भारतीय आगे; पूरी लिस्ट

Thu, 03 Sep 2026 11:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Sep 2026 11:11 PM IST
सार

क्रिकेट में चार बड़े रिकॉर्ड हैं, लेकिन इनमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा चौंकाने वाला है। स्मृति मंधाना ने मिताली राज को पीछे छोड़कर नया इतिहास रचा है। सचिन तेंदुलकर और दीप्ति शर्मा पहले ही अपने-अपने रिकॉर्ड के शिखर पर हैं। मगर एक सवाल अब भी बाकी है, इस चौकड़ी में भारतीय नहीं कौन है?

विज्ञापन
Who Has Scored the Most Runs and Taken the Most Wickets in Men’s and Women’s International Cricket?
क्रिकेट के रिकॉर्ड्स - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिन्हें हासिल करना सिर्फ आंकड़ों की उपलब्धि नहीं बल्कि एक युग पर अपनी छाप छोड़ने जैसा होता है। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार को महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 124 रन की पारी के दौरान उन्होंने मिताली राज के 10,868 रन के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही क्रिकेट की चार बड़ी श्रेणियों, महिला और पुरुष क्रिकेट में सर्वाधिक रन और विकेट, पर नजर डालें तो तीन रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

मंधाना ने मिताली को पीछे छोड़ा
 

  • स्मृति मंधाना के नाम अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,880 से ज्यादा रन हो गए हैं। उन्होंने आज मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए लंबे समय तक बल्लेबाजी का झंडा बुलंद रखा था और उनके संन्यास के बाद भी उनका रिकॉर्ड कायम था।
  • मंधाना ने अब इस आंकड़े को पार करके महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी का ताज अपने नाम कर लिया है। इस सूची में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 10,740 से ज्यादा रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स 10,273 रन के साथ चौथे और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर 10,005 से ज्यादा रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।


महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी देश रन
स्मृति मंधाना भारत 10,880
मिताली राज भारत 10,868
सुजी बेट्स न्यूजीलैंड 10,740
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 10,273
स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 10,005
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने भी बनाया इतिहास
 
  • महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी भारत के पास है। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हाल ही में झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • दीप्ति के नाम अब 357 विकेट हैं, जबकि झूलन गोस्वामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 355 विकेट लिए थे। दीप्ति ने इंग्लैंड में खेले गए हालिया टी20 विश्व कप के दौरान झूलन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था।
  • इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 338 से ज्यादा विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट 329 विकेट और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 313 से ज्यादा विकेट के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं।


महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी देश विकेट
दीप्ति शर्मा भारत 356
झूलन गोस्वामी भारत 355
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 338
कैथरीन साइवर-ब्रंट इंग्लैंड 329
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 313
विज्ञापन

पुरुष क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड अब भी सबसे आगे
 
  • अगर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो बल्लेबाजी में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का दबदबा आज भी कायम है। टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर सचिन ने अपने करियर में 34,357 रन बनाए।
  • सचिन ने 1989 से 2013 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और 664 मैचों में 782 पारियां खेलीं। उनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक और 164 अर्धशतक हैं। भारत के मौजूदा स्टार विराट कोहली 28,359 रन के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी देश रन
सचिन तेंदुलकर भारत 34,357
विराट कोहली भारत 28,359
कुमार संगकारा श्रीलंका 28,016
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 27,483
महेला जयवर्धने श्रीलंका 25,957

मुरलीधरन के आगे दुनिया के दिग्गज भी पीछे
 
  • गेंदबाजी में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड और भी ज्यादा विशाल नजर आता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,347 विकेट लिए हैं। वह इस सूची में दूसरे नंबर के शेन वॉर्न से 346 विकेट आगे हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न के नाम 1,001 विकेट हैं, जबकि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 991 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अनिल कुंबले 956 विकेट के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा 949 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी देश विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 1,347
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 1,001
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 991
अनिल कुंबले भारत 956
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 949

चार रिकॉर्ड, भारत की बड़ी मौजूदगी
क्रिकेट के इन चार बड़े अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्डों पर नजर डालें तो तस्वीर बेहद खास है। पुरुष क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड अब स्मृति मंधाना के नाम है। वहीं महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट दीप्ति शर्मा के पास हैं। पुरुष क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम है। यानी क्रिकेट के सबसे बड़े व्यक्तिगत आंकड़ों की इस तस्वीर में भारत के तीन खिलाड़ियों, सचिन तेंदुलकर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की मौजूदगी भारतीय क्रिकेट की लंबी और मजबूत विरासत को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed