फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Younis's double ton save pak against zim

यूनुस के दोहरे शतक ने बचाई पाक की लाज

Sat, 07 Sep 2013 02:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
Younis's double ton save pak against zim

मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान के नाबाद दोहरे शतक ने पाकिस्तान की लाज बचा ली है।

विज्ञापन


यूनुस के नायाब दोहरे शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य रखा है।

जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और स्टंप्स तक 13 रन पर ही एक विकेट गंवा दिया।

यूनुस ने आखिरी विकेट के लिए राहत अली के साथ 15.5 ओवर में 88 रन की नाबाद साझेदारी कर दूसरी पारी में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 419 रन तक पहुंचाया।

उन्होंने 404 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनाए जबकि अली ने 40 गेंदों तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली।


अदनान अकमल ने 64 रन का योगदान किया। जिम्बाब्वे की ओर से प्रोस्पर उत्सेया ने तीन विकेट लिए।

इससे पहले पाकिस्तान पहली पारी में 249 रनों पर आउट हो गया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए। मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 78 रनों की बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed