{"_id":"6ab7c5ba0ffd28626a0be01a","slug":"yashasvi-jaiswal-has-to-work-hard-and-wait-for-opportunities-says-batting-coach-sitanshu-kotak-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज: रोहित-गिल की जोड़ी के बीच कहां फिट होंगे जायसवाल? कोच सितांशु कोटक ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज: रोहित-गिल की जोड़ी के बीच कहां फिट होंगे जायसवाल? कोच सितांशु कोटक ने दिया जवाब
Sat, 26 Sep 2026 06:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:46 PM IST
सार
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि यशस्वी जायसवाल के साथ कोई अन्याय नहीं हो रहा है और उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए अपने मौके का इंतजार करना होगा। कोटक ने संकेत दिया कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम की पहली पसंद की ओपनिंग जोड़ी हैं, साथ ही उन्होंने जडेजा की विश्व कप योजना में मौजूदगी और गिल के फिट होने की भी पुष्टि की।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम की पहली पसंद की सलामी जोड़ी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यशस्वी जायसवाल को नियमित मौका नहीं मिलने को किसी तरह का 'अन्याय' मानने से इनकार किया और युवा बल्लेबाज को लगातार मेहनत करते हुए अपने मौके का इंतजार करने की सलाह दी।
जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ घर में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस लौटे हैं।

'जायसवाल को जब भी मौका मिला, उन्होंने प्रदर्शन किया'
कोटक ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा कि टीम में जगह के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है और कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जायसवाल भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि किसी ने उनके साथ अन्याय किया है। उन्हें कड़ी मेहनत करते रहना होगा और मौके का इंतजार करना होगा।"
कोटक ने टीम में जगह की प्रतिस्पर्धा समझाने के लिए तीन अच्छे विकेटकीपरों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर टीम में तीन अच्छे विकेटकीपर हैं तो उनमें से केवल एक ही खेल सकता है। इसी तरह जायसवाल को भी वनडे में नियमित अवसरों के लिए इंतजार करना होगा।

जायसवाल की स्किल और माइंडसेट पर काम कर रहा सपोर्ट स्टाफ
बल्लेबाजी कोच ने कहा कि सपोर्ट स्टाफ जायसवाल की बल्लेबाजी, अभ्यास और मानसिकता पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर भी जायसवाल से काफी बातचीत करते हैं।

रोहित-विराट का अनुभव टीम के लिए अहम
कोटक ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के संदर्भ में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ी अक्सर युवा खिलाड़ियों से अपना अनुभव साझा करते हैं, खासकर तब जब वे खुद किसी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हों। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद अनुभव विश्व कप की तैयारी में टीम के लिए काफी उपयोगी है। टीम हर सीरीज के हिसाब से अपनी तैयारी कर रही है और अलग-अलग परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करने पर ध्यान दे रही है। कोटक ने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज में एशिया से बाहर अलग परिस्थितियां मिलेंगी, जहां नमी और पिच पर घास जैसी चीजें चुनौती पेश कर सकती हैं। उनका लक्ष्य है कि अगले एक साल में टीम अलग-अलग परिस्थितियों और गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयार हो।

रवींद्र जडेजा अभी भी विश्व कप की योजना में
आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा को लेकर भी कोटक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जडेजा निश्चित रूप से टीम की योजना में हैं, हालांकि चयन के फैसलों पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते। कोटक ने जडेजा को शानदार गेंदबाज और विश्वस्तरीय फील्डर बताते हुए उनके अनुभव को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अनुभव ऐसी चीज है जिसे मात नहीं दी जा सकती और रोहित, विराट तथा जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम में काफी कुछ लेकर आते हैं।

शुभमन गिल पूरी तरह फिट
कोटक ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि गिल रविवार के मुकाबले के लिए फिट हैं। ट्रेनिंग के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद गिल की दाईं कोहनी पर लगी थी। हालांकि, कोटक के मुताबिक गिल अब ठीक हैं और रविवार को खेलने के लिए तैयार हैं। शनिवार को गिल नेट्स पर अभ्यास करने नहीं आए थे और यह वैकल्पिक अभ्यास का दिन था।