फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup

'विश्वकप जीतने के लिए सबकुछ करने को तैयार हूं': 2027 के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार, रोहित ने भी बताई रणनीति

Sat, 26 Sep 2026 03:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2026 03:30 PM IST
सार

विराट कोहली ने कहा कि 2027 वनडे विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा और वह खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं। रोहित शर्मा ने भी विश्व कप को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और कहा कि खेलते रहने तक हमेशा कुछ नया हासिल करने की चुनौती रहती है।

विज्ञापन
Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup
रोहित-विराट - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 वनडे विश्व कप को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी वनडे विश्व कप होगा और वह खिताब जीतने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा, उसके लिए बिल्कुल तैयार हैं। भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक ही प्रारूप खेल रहे हैं। दोनों की नजरें 2027 विश्व कप पर हैं और रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले नए घरेलू सत्र के साथ विश्व कप की तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup
विराट कोहली - फोटो : BCCI
'50 ओवर के विश्व कप की तीव्रता सबसे ज्यादा'
पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने 50 ओवर के विश्व कप की चुनौती और अपनी प्रेरणा के बारे में बात की। कोहली ने कहा, '50 ओवर के विश्व कप की तीव्रता किसी भी चीज से ज्यादा होती है। अब यह 10 मैचों में टी20 स्तर की तीव्रता जैसा है। लेकिन आप एक दिन में ढाई टी20 मैच खेल रहे होते हैं। एक बड़े टूर्नामेंट और विश्व कप के 10 मैचों तक उस तीव्रता को बनाए रखना बड़ी बात है। साथ ही अब यह विदेशी परिस्थितियों में है। यह आपसे बहुत कुछ ले लेता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए यह भारत के लिए आखिरी विश्व कप है जो मैं खेलने वाला हूं। यही मेरी प्रेरणा है। मैं अपना सब कुछ मैदान पर छोड़ देना चाहता हूं। जाहिर तौर पर लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसे जीतने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए बिल्कुल तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup
विराट कोहली - फोटो : ANI
विश्व कप में शानदार है कोहली का रिकॉर्ड
  • विराट कोहली विश्व कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में अब तक 37 मैच खेले हैं, जिसमें 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन है।
  • अपने पूरे वनडे करियर में कोहली ने 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 58.59 है और उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है, जबकि स्ट्राइक रेट 93.95 रहा है।
  • टी20 विश्व कप में भी कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 35 मैचों में 58.73 की औसत से 1,292 रन बनाए हैं। उनके नाम 15 अर्धशतक हैं, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। कोहली 2014 और 2016 में दो बार टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित शर्मा ने भी बताया अपना लक्ष्य
  • वहीं, रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने विश्व कप के लक्ष्य को किसी अधूरे काम की तरह नहीं देखते जिसे पूरा करके खत्म किया जा सके। उनके मुताबिक जब तक कोई खिलाड़ी खेल रहा है, उसके सामने हमेशा कुछ नया हासिल करने की चुनौती रहती है।
  • रोहित ने कहा, 'यह विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ ऐसा होता है जिसका इंतजार किया जा सकता है। मैं विश्व कप को लेकर उत्साहित हूं और यह देख रहा हूं कि मेरे लिए आगे क्या है।'
  • उन्होंने कहा, 'जब विश्व कप खेला जाता है या हम कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसकी अपनी एक अलग चुनौती होती है। आप अलग-अलग टीमों का सामना करते हैं और अलग-अलग मैदानों पर खेलते हैं। इसलिए आपको अलग तरीके से तैयारी करनी होती है और अलग तरह से सोचना होता है। यही चुनौती है।'

Virat Kohli Says He Is Absolutely Ready to Do Whatever It Takes to Win 2027 World Cup
शुभमन गिल-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत की नजरें इस मुकाबले के साथ 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर होंगी, जबकि कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के लिए यह लंबी विश्व कप यात्रा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed