फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here

IND vs BAN: यशस्वी ने गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, अश्विन ने की मुरली की बराबरी, देखें सभी आंकड़े

Tue, 01 Oct 2024 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में महान मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। दोनों ने 11-11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है। 

विज्ञापन
Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। यह भारत की अपने घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत है। किसी भी टीम द्वारा अपने घर में यह सबसे ज्यादा लगातार सीरीज जीत का रिकॉर्ड है। टीम इंडिया ने टेस्ट में 180वां मैच जीता।
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीत
टीम लगातार टेस्ट सीरीज जीती साल
भारत 18* 2013 - 2024
ऑस्ट्रेलिया 10 1994 - 2000
ऑस्ट्रेलिया 10 2004 - 2008
वेस्टइंडीज 8 1976 - 1986
न्यूजीलैंड 8 2017 - 2020

टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत
टीम जीत
ऑस्ट्रेलिया 414
इंग्लैंड 397
वेस्टइंडीज 183
भारत 180
दक्षिण अफ्रीका 179

Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
अपने घर में साल 2013 से शुरू हुए सिलसिले में भारत ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। भारत अपने घर में 4311 दिनों से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। यह अन्य किसी भी देशों से काफी ज्यादा है। साल 2016 से टेस्ट में भारत ने 86 मुकाबले खेले हैं और 53 मैच जीते हैं और 21 मैच हारे हैं। इस दौरान 12 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 61.6% इस दौरान सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। उसने साल 2016 से अब तक 111 टेस्ट खेले हैं और 52 जीते हैं। उसने 44 मैच गंवाए हैं और 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 46.8 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
यशस्वी जायसवाल ने भी सुनील गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने इस साल टेस्ट में 929 रन बनाए हैं। वह 23 साल के होने से पहले एक कैलेंडर ईयर मं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गावस्कर के नाम था। गावस्कर ने 1971 में 918 रन बनाए थे।
विज्ञापन

Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
वहीं, यशस्वी ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाए और वह भी 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से। इससे पहले सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग ने ही किसी एक टेस्ट की दोनों पारियों में 100 या इससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। सहवाग ने 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 46 गेंद में 55 रन और दूसरी पारी में 55 गेंद में 55 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी ने कानपुर में पहली पारी में 51 गेंद में 72 रन और दूसरी पारी में 45 गेंद में 51 रन बनाए।

Yashasvi broke Gavaskar 53 year old record, Ashwin equaled Muralitharan, see all IND vs BAN stats here
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में महान मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। दोनों ने 11-11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है। मैच की बात करें तो भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे।

टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
खिलाड़ी कितनी बार
मुथैया मुरलीधरन 11
रविचंद्रन अश्विन 11
जैक कैलिस 9
सर रिचर्ड हैडली 8
इमरान खान 8
शेन वॉर्न 8


जवाब में भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत को तब 52 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 146 रन बनाए और भारत के सामने 95 रन का लक्ष्य दिया था। टेस्ट में आधिकारिक तौर पर एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 74.2 ओवर, भारत ने अपनी पहली पारी में 34.4 ओवर, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 47 ओवर और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 17.2 ओवर खेले। इन सभी को मिला दें तो लगभग 174 ओवर बनते हैं और यह दो दिन के कुल ओवरों (180) से भी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed