{"_id":"66cf2878a6c244009a068f4b","slug":"yash-dhull-underwent-heart-surgery-a-few-months-ago-before-making-a-comeback-in-the-delhi-premier-league-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DPL: इस अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान की हुई थी हार्ट सर्जरी, अब दिल्ली प्रीमियर लीग से मैदान पर की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DPL: इस अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान की हुई थी हार्ट सर्जरी, अब दिल्ली प्रीमियर लीग से मैदान पर की वापसी
Wed, 28 Aug 2024 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:09 PM IST
सार
ढुल वर्तमान में दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पांच पारियों में 113.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 93 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 52 रन रहा है।
विज्ञापन
यश ढुल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को अपनी कप्तानी में 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता बनाने वाले यश ढुल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक दशक से अधिक समय तक ढुल के कोच रहे राजेश नागर ने बताया कि शीर्ष क्रम के इस 21 वर्षीय बल्लेबाज को जुलाई में हार्ट की सर्जरी करानी पड़ी थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस बल्लेबाज ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
'शत प्रतिशत फिट नहीं हैं ढुल'
दिल में छेद आमतौर पर जन्म से ही होता है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ढुल के मामले में इसका पता जून-जुलाई में एनसीए में रहने के दौरान चला। कोच नागर ने खुलासा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-23 हाई परफोर्मेंस शिविर के दौरान नियमित स्कैन के दौरान ढुल के दिल में एक छोटा सा छेद पाया गया था। नागर ने कहा, यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी। उसे ठीक होने में लगभग 10 से 15 दिन लगे। वह अपने खेल और फिटनेस के मामले में अभी शत प्रतिशत फिट नहीं है, मैं कहूंगा कि वह लगभग 80 प्रतिशत फिट है, लेकिन पर्याप्त फिट है। यह एक छोटा सा छेद था और जन्म से ही था, लेकिन इसका अब पता चला। वह बहुत जल्द अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ जाएगा।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेल रहे हैं ढुल